फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: टीजीटी परीक्षा का परिणाम घोषित, डेढ़ गुना अभ्यर्थी सफल, नौ से 17 जुलाई तक होगी दस्तावेज की जांच

Tue, 30 Jun 2026 11:12 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज।

सार

यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग ने सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के टीजीटी भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित किया। डेढ़ गुना अभ्यर्थी सफल हुए। अभिलेख सत्यापन 9 से 17 जुलाई तक होगा।
विज्ञापन
यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग, UP Education Service Selection Commission - फोटो : upessc.up.gov.in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग ने सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के लिए प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार को घोषित किया है। डेढ़ गुना अभ्यर्थियों को परीक्षा में सफलता मिली है। आयोग अर्हता और अभिलेख का सत्यापन नौ से 17 जुलाई तक करेगा। यह परीक्षा तीन और चार जून को कराई गई थी।

विज्ञापन
Trending Videos

अभ्यर्थियों के विषयवार और श्रेणीवार अनुक्रमांक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.upessc.up.gov.in पर उपलब्ध हैं। सफल अभ्यर्थी एक जुलाई से आयोग की वेबसाइट से प्रपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अर्हता और अभिलेख सत्यापन उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग कार्यालय एलनगंज प्रयागराज में होगा।
विज्ञापन

नौ जुलाई को संस्कृत, 10 को गणित विषय के अभ्यर्थियों का अभिलेख परीक्षण होगा। 13 जुलाई को शारीरिक शिक्षा, गायन संगीत, कृषि, उर्दू, वादन संगीत, गृह विज्ञान और वाणिज्य के अभ्यर्थियों का परीक्षण किया जाएगा। 14 को हिंदी और 15 जुलाई को जीव विज्ञान और विज्ञान के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। 16 को अंग्रेजी और 17 जुलाई को सामाजिक विज्ञान और कला विषय के अभ्यर्थियों के दस्तावेज जांचे जाएंगे। सफल अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से सभी अनिवार्य प्रमाणपत्र और आरक्षण संबंधी अभिलेख अपलोड करने होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें