अभ्यर्थियों के विषयवार और श्रेणीवार अनुक्रमांक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.upessc.up.gov.in पर उपलब्ध हैं। सफल अभ्यर्थी एक जुलाई से आयोग की वेबसाइट से प्रपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अर्हता और अभिलेख सत्यापन उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग कार्यालय एलनगंज प्रयागराज में होगा।
नौ जुलाई को संस्कृत, 10 को गणित विषय के अभ्यर्थियों का अभिलेख परीक्षण होगा। 13 जुलाई को शारीरिक शिक्षा, गायन संगीत, कृषि, उर्दू, वादन संगीत, गृह विज्ञान और वाणिज्य के अभ्यर्थियों का परीक्षण किया जाएगा। 14 को हिंदी और 15 जुलाई को जीव विज्ञान और विज्ञान के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। 16 को अंग्रेजी और 17 जुलाई को सामाजिक विज्ञान और कला विषय के अभ्यर्थियों के दस्तावेज जांचे जाएंगे। सफल अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से सभी अनिवार्य प्रमाणपत्र और आरक्षण संबंधी अभिलेख अपलोड करने होंगे।