फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी टीईटी की संशोधित ‘आंसर की’ जारी, एक गलत प्रश्न पर सभी को अंक

Sat, 01 Dec 2018 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
up tet exam
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) की संशोधित ‘आंसर की’ सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से जारी कर दी गई है। सचिव परीक्षा नियामक अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि प्राथमिक स्तर टीईटी की संशोधित उत्तरमाला में एक प्रश्न के चारों विकल्प सही नहीं होने पर उस सवाल में सभी परीक्षार्थियों को समान अंक दिया जाएगा। इसके साथ ही दो सवालों के उत्तर दो पाए गए हैं। इसमें दोनों में से कोई एक भी उत्तर का चुनाव करने वाले परीक्षार्थी को बराबर अंक दिए जाएंगे। सचिव ने बताया कि परीक्षार्थियों की ओर से साक्ष्य सहित आपत्ति दाखिल करने पर तीन अन्य प्रश्नों के उत्तर में बदलाव किया गया है। इस प्रकार परीक्षा नियामक की ओर से तीन प्रश्नों के उत्तर बदलने के साथ दो प्रश्नों के उत्तर एक से अधिक किए गए हैं, जबकि एक सवाल गलत होने के कारण उसका अंक सभी को देने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही उच्च प्राथमिक टीईटी में दो सवालों के उत्तर एक से अधिक और एक प्रश्न के उत्तर में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर पर आयोग ने विकल्पों में संशोधन किया हैं, निम्न हैं
0 सीखने के वक्र अभ्यास द्वारा सीखने की मात्रा, गति और प्रगति ..........
संशोधन पूर्व- एबिंगहास
संशोधन के बाद- कोई विकल्प सही नहीं मिलने से अब सभी को बराबर अंक  मिलेंगे।
0 गिरोह अवस्था किस आयु वर्ग ..........
संशोधन पूर्व-16-19 वर्ष एवं नैतिकता
संशोधन के बाद- 8-10 वर्ष एवं समाजीकरण
0 समावेशी कक्षा में किस प्रकार का/के ..............
संशोधन पूर्व- केवल विशिष्ट
संशोधन के बाद- सामान्य व विशिष्ट दोनों
0 मेरी भव बाधा हरो ............ में अलंकार
संशोधन पूर्व-श्लेष
संशोधन के बाद- श्लेष व रूपक दोनों विकल्प सही
0 सम्प्रेष्ण कला क्या नहीं हैं
संशोधन पूर्व-विचारों और भावनाओं को व्यक्त करना
संशोधन के बाद-अलंकरण
0 तद्भव-तत्सम का गलत मेल
संशोधन पूर्व- लुनाई-लावण्यता
संशोधन के बाद- लुनाई-लावण्यता व आंत-अंत्र दोनों विकल्प सही

सचिव परीक्षा नियामक अनिल भूषण चतुर्वेदी की ओर से जारी संशोधन में पैराग्राफ आधारित सीखने के वक्र.....वाले प्रश्न में सभी को एक-एक अंक अनिवार्य रूप से दिया जाएगा।  दो प्रश्नों में दो-दो  विकल्प सही माने गये हैं, उसमें उन दोनों विकल्पों को चुनने वाले को समान अंक मिलेंगे। तीन प्रश्नों में संशोधनोपरांत सही माने गये विकल्प को चुनने वाले को ही अंक मिलेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें