फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी टीईटी 2026: आवेदन संख्या में कमी, परीक्षा दो जुलाई से

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने मई में यूपी टीईटी-2026 के लिए आवेदन मांगे थे। इसके बाद आयोग को कुल 19 लाख 94 हजार 661 आवेदन प्राप्त हुए हैं। पांच वर्ष बाद परीक्षा होने के बावजूद वर्ष 2021 की तुलना में एक लाख 70 हजार 520 आवेदन कम आए हैं। वर्ष 2021 में 21 लाख 65 हजार आवेदन प्राप्त हुए थे।
विज्ञापन

शिक्षा सेवा चयन आयोग के उप सचिव संजय सिंह का कहना है कि बीते पांच वर्ष में आवेदकों की संख्या में भारी कमी आई है। वर्ष 2021 में परीक्षा की जिम्मेदारी परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय को सौंपी गई थी। उस वक्त मात्र छह दिनों में 2,05,994 आवेदन प्राप्त हो गए थे। इस बार टीईटी में कम आए आवेदनों के कारण तलाशे जा रहे हैं। टीईटी परीक्षा दो, तीन और चार जुलाई को होनी है। इस बार खास बात यह है कि परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन ओएमआर शीट स्कैनिंग के माध्यम से किया जाएगा। मूल्यांकन प्रक्रिया में बहुस्तरीय जांच संवीक्षा की भी व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

वर्षवार आवेदनों की संख्या
वर्ष आवेदकों की संख्या
वर्ष 2011 12 - 13 लाख
वर्ष 2019 16 लाख
वर्ष 2020 कोरोना महामारी के कारण परीक्षा नहीं हुई
वर्ष 2021 21 लाख 65 हजार 181
वर्ष 2022 से 2025 कोई परीक्षा आयोजित नहीं की गई
वर्ष 2026 19 लाख 94 हजार 661
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें