फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP TET 2026: आवेदन तिथि बढ़ी, अब 3 मई तक मौका; संशोधन 8 मई तक

Sat, 25 Apr 2026 07:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने यूपी टीईटी 2026 के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी एक मई के बजाय 3 मई तक आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
Exam - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने यूपी टीईटी 2026 के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी एक मई के बजाय 3 मई तक आवेदन कर सकेंगे, जबकि आवेदन पत्र में संशोधन और शुल्क समाधान की अंतिम तिथि 8 मई कर दी गई है।

शनिवार शाम तक 14,58,104 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। इनमें से 1,28,08,845 अभ्यर्थियों ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) की प्रक्रिया पूरी कर ली है, जबकि शनिवार को ही 14,196 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया।

आयोग का यह फैसला लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरा साबित होगा, जो तकनीकी दिक्कतों के कारण समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे। आयोग ने प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) के लिए परीक्षा का विज्ञापन 20 मार्च को जारी किया था। ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 27 मार्च से शुरू हुई थी। अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि ओटीआर पूरा करने के बाद ही आवेदन करें।

उप सचिव संजय कुमार सिंह के अनुसार, ओटीआर में सर्वर संबंधी समस्याओं को देखते हुए आवेदन, शुल्क जमा करने और संशोधन की तिथियों में बदलाव किया गया है, ताकि अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को अवसर मिल सके।

टीईटी की प्रमुख तिथियां

ऑनलाइन आवेदन व शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 3 मई 2026

आवेदन पत्र में संशोधन व शुल्क समाधान: 8 मई 2026 तक

प्रस्तावित परीक्षा तिथि : 2, 3 और 4 जुलाई 2026

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें