फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : यूपी रोडवेज ने प्लास्टिक मुक्त महाकुंभ के लिए शुरू किया अभियान, सभी बसों में चिपकाए जाएंगे स्टीकर

Sun, 28 Jul 2024 03:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

यूपी रोडवेज की बसों में पॉलिथीन मुक्त महा कुंभ मेला स्टीकर लगाए जाने के अभियान की शुरुआत रविवार को सिविल लाइंस बस स्टेशन से हुई। रोडवेज के अपर प्रबंध निदेशक राम सिंह वर्मा सभी कर्मचारियों को पॉलिथीन मुक्त और पर्यावरण बचाने का संकल्प दिलाया। 
विज्ञापन
प्लास्टिक मुक्त महाकुंभ का स्टीकर लांच करते अपर प्रबंध निदेशक रोडवेज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी रोडवेज की ओर से सिविल लाइंस रोडवेज पर आयोजित कार्यक्रम में पॉलिथीन मुक्त महाकुंभ का संकल्प लिया गया। यात्रियों से पर्यावरण को बचाने के लिए प्लास्टिक का प्रयोग करने के लिए जागरूक करने का निर्णय लिया गया। यूपी के सभी बसों में पॉलिथीन महाकुंभ मेला 2025 का स्टीकर लगाए जाने की शुरुआत की। सिविल लाइंस रोडवेज परिसर में खड़ी सभी बसों में स्टीकर लगाया गया।

विज्ञापन


यूपी रोडवेज की बसों में पॉलिथीन मुक्त महा कुंभ मेला स्टीकर लगाए जाने के अभियान की शुरुआत रविवार को सिविल लाइंस बस स्टेशन से हुई। रोडवेज के अपर प्रबंध निदेशक राम सिंह वर्मा सभी कर्मचारियों को पॉलिथीन मुक्त और पर्यावरण बचाने का संकल्प दिलाया। 

उन्होंने बताया कि यूपी की सभी बसों में स्टीकर लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष महाकुंभ लगने वाला है। इसमें देश के कोने-कोने से लोग प्रयागराज पहुंचेंगे। उनको पर्यावरण संरक्षण का संदेश जाना चाहिए। इसको लेकर रोडवेज की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। पर्यावरण को बचाने के लिए यह एक अच्छी पहल है। चालक और परिचालकों द्वारा यात्रियों को भी जागरूक किया जाएगा। इस अभियान की शुरुआत आज प्रयागराज से हुई है जो पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें