गंगा एक्सप्रेसवे के रास्ते प्रयागराज से मेरठ के बीच सफर करने वाली बसों के लिए कुल 10 अधिकृत स्टॉपेज बनाए गए हैं। यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन की सर्वे टीम ने इन संभावित ठहराव स्थलों का निरीक्षण कर एक विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया है।
गंगा एक्सप्रेसवे के रास्ते प्रयागराज से मेरठ के बीच सफर करने वाली बसों के लिए कुल 10 अधिकृत स्टॉपेज बनाए गए हैं। यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन की सर्वे टीम ने इन संभावित ठहराव स्थलों का निरीक्षण कर एक विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया है। इन सभी स्टॉपेज पर यात्रियों के लिए जरूरी सुविधाएं विकसित करने की योजना है।
विज्ञापन
प्रयागराज से रवाना होने के बाद यह बस सोरांव बाईपास, लालगंज अझारा बाईपास, लालगंज बैसवारा बाईपास, उन्नाव बाईपास, बिलग्राम बाईपास, हरदोई-फर्रुखाबाद बाईपास, जलालाबाद-शाहजहांपुर बाईपास, बदायूं बाईपास, गदगांव बदायूं होते हुए अपने अंतिम ठहराव मेरठ के सोहराबगेट डिपो पहुंचेगी।
वर्तमान में प्रयागराज से मेरठ की 635 किलोमीटर की दूरी के लिए साधारण किराया 839 रुपये निर्धारित है लेकिन बीच के इन 10 स्टॉपेज के लिए कितना किराया तय होगा इस पर अंतिम निर्णय लखनऊ मुख्यालय स्तर से लिया जाना है। इसके लिए प्रयागराज के क्षेत्रीय प्रबंधक ने अपनी संस्तुति मुख्यालय भेज दी है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसी सप्ताह मुख्यालय से नई किराया सूची जारी हो जाएगी। शुरूआत में दोनों ओर से एक बस का संचालन होगा। लखनऊ मुख्यालय से नई बसें आवंटित होते ही इस मार्ग पर बसों की संख्या और उनके फेरे बढ़ा दिए जाएंगे।