इफको फूलपुर में नैनो यूरिया लिक्विड संयंत्र में उत्पादन के मौके पर मौजूद इकाई प्रमुख व अधिकारीगण
- फोटो : अमर उजाला।
इफको के फूलपुर और आंवला संयंत्रों से एक साथ नैनो यूरिया का उत्पादन शुरू हो गया है। ट्रायल के तौर पर अभी इन दोनों यूनिटों से 50-50 हजार बोतल प्रतिदिन उत्पादन होगा। अगले महीने इसका औपचारिक उद्घाटन होगा। इसके बाद दोनों यूनिटों को पूरी क्षमता से चलाने की कवायद होगी।
कृषि भूमि की उर्वराशक्ति बचाने और फसलों की पैदावार बढ़ाने के लिए इफको ने नैनो यूरिया तरल का उत्पादन शुरू किया है। इफको प्रबंधन का दावा है कि नैनो यूरिया से भूमि की उर्वराशक्ति ही नहीं, उत्पादन भी बढ़ेेगा। यह नैनो तरल 45 किलो वाली एक बोरी यूरिया से सस्ती होगी। बोरी वाली यूरिया की कीमत जहां 267 रुपये प्रति बोरी है, वहीं नैनो तरल की आधा लीटर खाद सिर्फ 240 रुपये में ही किसानों को मिल जाएगी और काम एक बोरी यूरिया के बराबर करेगी। इफको फूलपुर में स्थापित नैनो प्लांट की क्षमता 100 किलो लीटर यानी दो लाख बोतल प्रतिदिन की है।