फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC PCS & RO-ARO Pre Exam: आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा की तारीखों का किया एलान, जानें कब कौन-सी परीक्षा होगी

Tue, 05 Nov 2024 05:47 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

UPPCS And RO-ARO Exam Date: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस 2024 की प्रारंभिक परीक्षा और आर-एआरओ प्री परीक्षा की तारीख की घोषणा कर दी है। यहां जानें कब कौन-सी परीक्षा होगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस 2024 की प्रारंभिक परीक्षा की तारीख का एलान कर दिया है। 7 और 8 दिसंबर को परीक्षा आयोजित होगी। दो सत्रों में परीक्षा कराई जाएगी, जिसमें पहले सत्र की परीक्षा सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक चलेगी और दूसरा सत्र दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगा। प्रदेश के 41 जिलों में परीक्षा कराई जाएगी। वहीं, समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा की तिथि घोषित की गई है।

विज्ञापन


आरओ-एआरओ परीक्षा की तिथि भी घोषित
समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा की तिथि घोषित की गई है। जिसका इंतजार लाखों अभ्यर्थी कर रहे थे। एक पाली में पांच  लाख से अधिक अभ्यर्थी होने पर कई पालियों में परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा 22 और 23 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। 22 दिसंबर को प्रथम पाली सुबह 09:00 से 12:00 बजे, द्वितीय पाली दोपहर 02:30 से 05:30 बजे तक तथा 23 दिसंबर को तृतीय पाली की परीक्षा 09:00 से 12:00 बजे तक होगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें