फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 फरवरी से यूपी पीसीएस-2024 का साक्षात्कार: 33 दिन में पूरा होगा कार्यक्रम, 2719 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Thu, 05 Feb 2026 10:55 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

सार

पीसीएस के कुल 24 प्रकार के 947 पदों के लिए मुख्य परीक्षा में 2719 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। इनमें एक प्रकार के 60 पद ऐसे हैं जिन पर चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाना है। इस पद का परिणाम अंतिम चयन परिणाम के साथ घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
यूपीपीएससी, UPPSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य/प्रवर (पीसीएस) परीक्षा-2024 का साक्षात्कार 33 दिनों में पूरा होगा। लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित होने के अगले ही दिन बृहस्पतिवार को साक्षात्कार का कार्यक्रम जारी कर दिया। साक्षात्कार 16 फरवरी से 20 मार्च तक कुल 23 तिथियों में आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन


पीसीएस के कुल 24 प्रकार के 947 पदों के लिए मुख्य परीक्षा में 2719 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। इनमें एक प्रकार के 60 पद ऐसे हैं जिन पर चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाना है। इस पद का परिणाम अंतिम चयन परिणाम के साथ घोषित किया जाएगा। बाकी 887 पदों पर चयन लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के आधार पर किया जाना है, जिसके सापेक्ष 2719 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया है।

साक्षात्कार प्रतिदिन दो सत्रों में आयोजित होगा। प्रथम सत्र के लिए सुबह आठ बजे व द्वितीय सत्र के लिए अपराह्न 12 बजे अभ्यर्थियों को आयोग परिसर स्थित सरस्वती भवन पहुंचना है। पहले सत्र का साक्षात्कार सुबह 9:30 बजे और दूसरे सत्र का अपराह्न दो बजे से शुरू होगा। इसकी विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन


अभ्यर्थी छह फरवरी से आयोग की वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in पर जाकर साक्षात्कार पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्हें आवेदन पत्र, प्रमाणीकरण पत्रक, देशना पत्रक, अंकतालिका विवरण एवं अधिमान्यता प्रपत्र डाउनलोड कर मुद्रित करके इंटरव्यू में साथ लाना है। अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक अर्हता एवं आवेदन के अनुरूप जिन पदों के लिए सफल हुए हैं, केवल उन्हीं पदों की वरीयता ऑनलाइन प्रदर्शित होंगी।
विज्ञापन


इन तिथियों में होगा साक्षात्कार
फरवरी में- 16, 17, 18, 19, 20, 21, 23, 24, 25, 26, 27 व 28
मार्च में- 09, 10, 11, 12, 13, 14, 16, 17, 18, 19 व 20

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें