फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : अब एमएलसी चुनाव के लिए बिछ गई बिसात, एक बार फिर भाजपा और सपा होंगे आमने सामने

Sat, 12 Mar 2022 08:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र (प्रयागराज एवं कौशाम्बी) के लिए नौ अप्रैल को मतदान होना है। इसके लिए नामांकन 15 से 19 अप्रैल के बीच होगा। मतदान नौ अप्रैल को होगा। वहीं मतगणना 12 अप्रैल को होगी। एमएलसी चुनाव में दोनों जिले के 5102 जन प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
VOTE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा के बाद अब उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्रों (एमएलसी) के चुनाव के लिए बिसात बिछ गई है। राजनीतिक दलों के साथ दावेदारों ने भी चाल चलने शुरू कर दिए हैं। निकाय प्रतिनिधियों की दलगत स्थिति को देखते हुए इस बार भी भाजपा और सपा के बीच सीधा मुकाबला होता दिख रहा है।

विज्ञापन




पूर्व में फरवरी में ही एमएलसी चुनाव की प्रक्रिया शुरू करी दी गई थी लेकिन विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दलों की मांग पर इसे टाल दिया गया। अब नए सिरे चुनाव की घोषणा कर दी गई है।



इलाहाबाद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र (प्रयागराज एवं कौशाम्बी) के लिए नौ अप्रैल को मतदान होना है। इसके लिए नामांकन 15 से 19 अप्रैल के बीच होगा। मतदान नौ अप्रैल को होगा। वहीं मतगणना 12 अप्रैल को होगी। एमएलसी चुनाव में दोनों जिले के 5102 जन प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इनमें क्षेत्र के सांसद, विधायक के अलावा महापौर, पार्षद, नगर पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्राम प्रधान शामिल हैं।
विज्ञापन




दोनों ही जिलों की नगर निकायों एवं पंचायतों में भाजपा तथा सपा के ज्यादा सदस्य चुनकर पहुंचे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख के चुनाव में दोनाें दलों के बीच काफी रोचक मुकाबला भी देखने को मिला था। इसके अलावा दोनों जिलों की 15 विधानसभा क्षेत्रों में से भी आठ भाजपा गठबंधन तथा सात सपा के पास हैं। ऐसे में एमएलसी चुनाव में भी भाजपा एवं सपा के बीच ही सीधे मुकाबले की बात कही जा रही है।

विज्ञापन

बनाए गए हैं 33 बूथ
एमएलसी चुनाव में 33 बूथों पर मतदान होगा। इनमें से 25 बूथ प्रयागराज तथा आठ कौशाम्बी में हैं। प्रयागराज में पहले 22 बूथ ही थे। इस तरह से यहां तीन बूथ बढ़ाए हैं। प्रयागराज में जिला पंचायत एवं नगर निगम के अलावा 23 ब्लॉक मुख्यालय में बूथ बनाए गए हैं।



फिर बासुदेव यादव पर भरोसा जता सकती है सपा
एमएलसी चुनाव की घोषणा के साथ अलग-अलग दलों से टिकट के लिए भी जोड़तोड़ शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी से इसके लिए एक दर्जन से अधिक नेताओं ने दावेदारी की है। एमएलसी बासुदेव यादव का नाम भी आवेदकों की सूची में शामिल है और उन्हें मजबूत दावेदार भी माना जा रहा है। हालांकि, नाम की घोषणा से पहले बासुदेव यादव इस पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।



इलाहाबाद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से अभी बासुदेव यादव ही सदस्य हैं। इनके अलावा गंगापार के एक वरिष्ठ नेता तथा उनकी पत्नी ने भी सपा से टिकट के लिए दावेदारी की। विधानसभा चुनाव में पार्टी टिकट से वंचित रह गए कई वरिष्ठ नेताओं ने एमएलसी के लिए भी दावेदारी की है। जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव दावेदारी एवं प्रत्याशी के नाम पर किसी तरह की टिप्णी से इंकार किया। उनका कहना है कि सभी लोगों ने लखनऊ पार्टी कार्यालय में आवेदन किया है। प्रत्याशी के नाम घोषणा शीर्ष नेतृत्व ही करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें