फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav : नगर निकाय चुनाव में सांसद को लगा झटका, पांच नगर पंचायत में मिली करारी हार

Mon, 15 May 2023 02:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

नगर निकाय चुनाव में सांसद संगमलाल गुप्ता को करारी हार का सामना करना पड़ा है। छह नगर पंचायतों में पूरी ताकत झोंकने वाले सांसद को पांच नगर पंचायतों में हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
विधायक संगमलाल - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निकाय चुनाव में सांसद संगमलाल गुप्ता को करारी हार का सामना करना पड़ा है। छह नगर पंचायतों में पूरी ताकत झोंकने वाले सांसद को पांच नगर पंचायतों में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि गृह नगर पंचायत कटरामेदनीगंज सीट जीत कर अपनी लाज बचाने में सफल रहे। नवसृजित नगर पंचायत गड़वारा, कोहंडौर और पृथ्वीगंज में अपना प्रत्याशी जिताने में फेल रहे हैं। इन नगर पंचायतों में प्रत्याशी चयन और प्रचार का जिम्मा भी लिया था।

वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए सांसद संगमलाल गुप्ता ने जिले की छह नगर पंचायतों में भाजपा प्रत्याशियों के चयन और चुनाव प्रचार में अहम योगदान निभाया था। मगर नगर पंचायत की जनता ने जिस प्रकार सांसद के प्रत्याशियों को ठुकराया है, उससे साफ है कि आने वाला लोकसभा चुनाव आसान नहीं होगा। नगर पंचायत अंतू में भाजपा के अशोक कुमार गुप्ता सांसद के काफी करीबी माने जाते हैं, सांसद ने स्वयं घर-घर जाकर मतदाताओं से वोट मांगा, मगर उन्हें निर्दलीय संजय सोनी ने 237 मतों से पराजित कर दिया।

विज्ञापन

संजय सोनी को 2,878 और अशोक कुमार गुप्ता को 2,643 मत मिले थे। नवसृजित नगर पंचायत गड़वारा में भाजपा प्रत्याशी नवीन सिंह काफी नजदीकी माने जाते हैं। टिकट वितरण में सांसद ने जोर लगाकर नवीन सिंह को चुनाव चिन्ह कमल का फूल दिलाया था, मगर निर्दलीय प्रत्याशी सीमा सिंह ने भाजपा प्रत्याशी को 1,028 मतों से परास्त किया। सीमा सिंह को 2,909 और भाजपा प्रत्याशी नवीन सिंह को 1,881 मत मिले।

विज्ञापन

नवसृजित कोहंडौर नगर पंचायत में निर्दलीय प्रत्याशी शीतला प्रसाद ने 827 मतों से भाजपा प्रत्याशी को हराया। शीतला प्रसाद को 2,584 और भाजपा प्रत्याशी अमृतलाल को 1,957 मत मिले। नवसृजित पृथ्वीगज नगर पंचायत में निर्दलीय प्रत्याशी नीलम सरोज को 3,204 और भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह को 2,345 मिले। नीलम ने अशोक कुमार को 859 मतों से हराया। नगर पंचायत सिटी में भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र कुमार को सिर्फ 41 मत मिले हैं।

सिटी में सपा के जकी खां को 2,473 मत पाकर बसपा प्रत्याशी अजय कुमार को 1,031 मत से हराया। अजय कुमार को 1,442 मत मिले थे। नगरपंचायत कटरामेदनीगंज में सांसद का घर है। सांसद अपने घर की सीट बचाने में सफल रहे हैं। भाजपा की सीता देवी को 2,318 और दूसरे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी नूरजहां को 1,913 मत मिले। इस प्रकार सिर्फ 553 मतों ही भाजपा प्रत्याशी को जीत मिली है। फिलहाल सांसद अपनी गृह नगर पंचायत को बचाकर खुश हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें