कोर्ट ने प्रयागराज में शुरू हो रहे महाकुंभ के आयोजन से जुड़े प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को हाथरस की घटना से सबक लेने की नसीहत दी है। कहा कि महाकुंभ में करोड़ों लोग आएंगे। पीएम व सीएम खुद गंभीर हैं। उनकी निगरानी में हो रहे आयोजन मेें अगर प्रशासनिक अधिकारी सजग न रहे तो बदइंतजामी से अप्रिय घटना हो सकती है। लिहाजा, पुलिस-प्रशासन महाकुंभ के आयोजन में किसी तरह की लापरवाही न बरतें। सुरक्षा इंतजाम पुख्ता करें।
मेले का सफल आयोजन प्रदेश ही नहीं, पूरी दुनिया के सामने उनकी प्रशासनिक कुशलता की नजीर पेश करेगा। कोर्ट ने आदेश की प्रति सीजेएम हाथरस, गृह सचिव, प्रयागराज के मंडलायुक्त, डीएम व पुलिस आयुक्त को भेजने का निर्देश दिया है।