उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसीएशन के पदाधिकारी अंडर-20 वर्ग की विजेता ट्रॉफ़ी हासिल करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला।
खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
प्रतियोगिता में प्रयागराज के कुलदीप कुमार व मो. शहबान (स्वर्ण), आर्य देव (रजत), पवन यादव व प्रतीक्षा पटेल (कांस्य) पदक जीता। वाराणसी की अंशु रजक ने (दो स्वर्ण), अभय दुबे व रंजना यादव (रजत), रोशनी यादव (कांस्य) पदक हासिल किया। अमेठी की अंतिमा पाल (दो स्वर्ण), सार्थक सिंह (स्वर्ण), अमन सिंह (कांस्य) पदक पर कब्जा जमाया।
बागपत से कार्तिक (रजत) और लक्ष्य व नेहा यादव ने कांस्य पदक बटोरा। उन्नाव से सरोजनी व नितिन गुप्ता ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। अलीगढ़ के विरेश माथुर ने (स्वर्ण) व रजत ने (कांस्य) पदक जीता।
मेरठ की विधि ने स्वर्ण, जौनपुर के रोहन यादव ने रजत, इटावा से अनुराग ने रजत, मथुरा से शिवम चौधरी ने रजत, अमरोहा के झलक चहल ने रजत, हाथरस के अनिल कुमार ने रजत, गाजियाबाद के श्याम चौधरी ने रजत, संभल के अनुराग ने रजत, बुलंदशहर के विशाल गिरि ने कांस्य, मुरादाबाद की विनीता गुर्जर ने कांस्य, सहारनपुर की कनक देवी ने कांस्य, हरदोई से अनुज हनुमान यादव ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। वहीं प्रतापगढ़ के मो. तौसीफ ने भी कांस्य पदक अपने नाम किया।
कीर्तिमान स्थापित करने वाले प्रयागराज के धावक कुलदीप कुमार यादव।
- फोटो : अमर उजाला।
कुलदीप ने बनाया रिकार्ड
प्रयागराज के मऊआइमा के अलावलपुर के रहने वाले कुलदीप कुमार यादव ने जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में पोलवाल्ट की अंडर-20 वर्ग की स्पर्धा में न सिर्फ स्वर्ण पदक जीता बल्कि कीर्तिमान भी स्थापित कर दिया। उन्होंने नया मीट रिकार्ड और नेशनल रिकार्ड अपने नाम किया। कुलदीप ने 5.17 मी. की ऊंचाई लांघी। उन्होंने देव मीणा के रिकार्ड 5.16 मी. का रिकार्ड तोड़ा।
प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। सीनियर खेल में भी पदकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। हमें गर्व हैं कि इन खिलाड़ियों की बदौलत हम जूनियर में अंडर-20 वर्ग की स्पर्धा के विजेता बने। उत्तर प्रदेश का एथलेटिक्स में बढ़ता ग्राफ गौरववांतित कर रहा है। हम कॉमनवेल्थ और ओलंपिक में भी अपना ग्राफ इसी स्पर्धाओं की बदौलत बढ़ाएंगे। - देवेश दुबे, सचिव, उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन