फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022 : प्रयागराज में पीएम मोदी की सभा 24 फरवरी को, 25 को आ सकते हैं अमित शाह

Fri, 18 Feb 2022 07:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

24 फरवरी को फाफामऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली संभावित है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा पूर्व सांसद डिंपल यादव की सभा तथा रोड शो भी संभावित है। हालांकि अभी तारीख घोषित नहीं है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण चुनाव का शोर थमने के साथ भाजपा का फोकस अब चौथे एवं पांचवें चरण में होने वाले चुनाव पर है। प्रयागराज की सभी विधानसभा सीटों पर मतदान 27 फरवरी को होना है। ऐसे में यहां 25 फरवरी की शाम तक ही पार्टी के स्टार प्रचारक अपनी रैली, जनसभा आदि कर सकते हैं।

विज्ञापन




इन्हीं सब को देखते हुए भाजपा के सबसे बड़े स्टार प्रचारक एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रयागराज आने का कार्यक्रम बन रहा है। पीएम यहां 24 फरवरी को आ रहे हैं। यहां फाफामऊ में उनकी चुनावी सभा करवाने की तैयारी है। हालांकि सभा स्थल तय नहीं है। प्रयागराज से ही पीएम प्रतापगढ़, कौशाम्बी को भी संदेश देंगे।



पीएम के आगमन की तैयारियों को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पिछले कुछ दिनों से प्रयागराज में ही हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, काशी क्षेत्र चुनाव प्रभारी महिला मोर्चा नंदा डगला आदि ने शुक्रवार को फाफामऊ विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि सभा फाफामऊ में ही होनी है।
विज्ञापन




पीएम के आने के पूर्व प्रयागराज में 22 एवं 23 फरवरी को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के भी आने का कार्यक्रम बन रहा है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एक बार फिर से प्रयागराज आएंगे। इस दौरान वह शहर उत्तरी को पीयूष गोयल शहर दक्षिण में चुनावी सभा संबोधित कर सकते हैं।



गृहमंत्री अमित शाह 25 फरवरी को प्रयागराज आ सकते हैं। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ की गंगापार एवं यमुनापार में भी एक चुनावी सभा करवाने की तैयारी पार्टी द्वारा की जा रही है।



मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज चौहान भी यमुनापार में एक सभा को संबोधित करने के लिए आ सकते हैं। इसी तरह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गंगापार में एवं अपना दल एस की अनुप्रिया पटेल भी दो से तीन स्थानों पर सभा संबोधित 22 से 24 फरवरी के बीच प्रयागराज आ सकती हैं। 

सपा नेताओं का आगमन आज से
सपा के स्टार प्रचारकों का दौरा शनिवार से शुरू होने जा रहा है। जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव के अनुसार प्रदेश प्रमुख महासचिव राज नारायण बिंद 19 से 21 फरवरी के बीच जिले की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार अभियान को गति देंगे। पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव 23 से 25 फरवरी के बीच पार्टी प्रत्याशियों का प्रचार करेंगे। 23 फरवरी को पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा भी जिले में रहेंगे।
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो के जनसभा की तैयारियों में जुटे पदाधिकारी 

विधान सभा चुनाव में जिस प्रकार मतदान की तिथि नजदीक आ रही है। उसी तरह पार्टियों के स्टार प्रचारक का दौरा भी शुरू हो गया है। बहुजन समाज पार्टी ने भी विधान सभा चुनाव में अपनी ताकत दिखाने के लिए हर संभव प्रयास में जुटी है।



पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती 21 फरवरी को जनसभा में पार्टी का शक्ति प्रदर्शन करेंगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसभा की तैयारियों को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों ने पूरी ताकत झोक दी है। 



केपी कालेज मैदान में होने वाली बसपा प्रमुख की जनसभा को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। पार्टी अध्यक्ष बाबूलाल भंवरा के अनुसार मैदान में विशेष मंच तैयार कराया जा रहा है। इसके लिए युद्ध स्तर पर कार्यकर्ता भी जुटे है। शनिवार से हेलीपैड बनाने का कार्य भी शुरु हो जाएगा। जनसभा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता और पदाधिकारी विधान सभा स्तर पर जुटे है।



बसपा सुप्रीमो मायावती की मंडल स्तर पर होने जा रही जनसभा में प्रयागराज मंडल के सभी विधानसभा के प्रत्याशी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। जनसभा के लिए विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क भी किया जा रहा है। जिससे अधिक संख्या में लोग जनसभा में पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें