फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022 : चुनाव में चलेगी राजा भैया की "आरी"

Wed, 08 Dec 2021 01:01 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
पूर्व मंत्री राजा भैया - फोटो : Twitter @Raghuraj_Bhadri
विज्ञापन
 कुंडा विधायक व जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया को चुनाव आयोग अधिकृत चुनाव चिन्ह आरी आवंटित हुआ। राजा भैया निर्दल प्रत्याशी के तौर पर इस चुनाव चिन्ह पर पहले भी चुनाव मैदान में उतर चुके हैं। चुनाव निशान मिलने के बाद समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।तीन साल पहले राजा भैया ने जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी का गठन किया था। जिसके बाद उन्होंने लोकसभा चुनाव भी लड़ा।
विज्ञापन


हालांकि कौशांबी से शैलेंद्र कुमार व प्रतापगढ़ से पूर्व सांसद एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी को फुटबाल खेलता खिलाड़ी वाला चुनाव चिन्ह आवंटित हुआ था। अभी तक जनसत्ता दल को स्थायी चुनाव चिन्ह नहीं मिला था। मंगलवार को चुनाव आयोग ने जनसत्ता दल को आरी चुनाव निशान अधिकृत कर दिया।

इस बात की खबर मिलते ही समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ पड़ी। एमएलसी के मीडिया प्रभारी मुक्कू ओझा ने बताया कि राजा भैया का पसंदीदा चुनाव चिन्ह है। इस बार विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सियासत में जनसत्ता दल अलग तस्वीर बनकर उभरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें