फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022 : शहर उत्तरी से अनुग्रह सहित चार सीटों पर कांग्रेस ने उतारे प्रत्याशी, रामपुर खास से मोना होंगी उम्मीदवार

Thu, 13 Jan 2022 03:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रतापगढ़ की रामपुर खास विधानसभा से निवर्तमान विधायक आराधना मिश्रा मोना, प्रतापगढ़ सदर से नीरज त्रिपाठी, बाबागंज से बीना रानी और मंझनपुर कौशाम्बी से अरुण कुमार विद्यार्थी को उम्मीदवार बनाया गया है।
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में 125 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इसमें प्रयागराज में चार सीटों पर भी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई है। कांग्रेस की ओर से जारी सूची के अनुसार इलाहाबाद शहर उत्तरी विधानसभा सीट से अनुग्रह नारायण सिंह, फाफामऊ से दुर्गेश पांडेय, इलाहाबाद शहर दक्षिणी से अल्पना निषाद, बारा से अंजू संत के नाम है। चार सीटों में तीन पर महिलाओं को टिकट दिया गया है।

विज्ञापन


इसी तरह प्रतापगढ़ की रामपुर खास विधानसभा से निवर्तमान विधायक आराधना मिश्रा मोना, प्रतापगढ़ सदर से नीरज त्रिपाठी, बाबागंज से बीना रानी और मंझनपुर कौशाम्बी से अरुण कुमार विद्यार्थी को उम्मीदवार बनाया गया है। इलाहाबाद उत्तरी से अनुग्रह नारायण के नाम की घोषणा काफी पहले हो चुकी है।

अनुग्रह नारायण इस सीट से दो बार कांग्रेस को जीत दिला चुके हैं। इसी तरह प्रतापगढ़ में रामपुर खास विधानसभा से मोना मिश्रा भी वर्तमान में कांग्रेस की विधायक हैं। वह इस सीट से लगातार नौ बार विधायक रह चुके पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी की पुत्री हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें