फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: अप-डाउन जनता एक्सप्रेस निरस्त, विलंब से पहुंचीं 10 ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
मां बेल्हा देवी धाम जंक्शन होकर गुजरने वाली अप-डाउन जनता एक्सप्रेस, मालदा टाउन और मेला स्पेशल ट्रेन सोमवार को निरस्त रही। तुलसी एक्सप्रेस समेत 10 ट्रेनें विलंब से जंक्शन पहुंचीं। इससे यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ल ने बताया कि पद्मावत एक्सप्रेस, अमृतसर- हावड़ा पंजाबमेल, लखनऊ-प्रयाग संगम मेला स्पेशल ट्रेन एवं प्रयाग-अयोध्या मेला स्पेशल एक घंटे की देरी से जंक्शन पहुंची। अयोध्या -प्रयागराज मेला स्पेशल, तुलसी एक्सप्रेस तीन घंटे विलंब से आई। बताया कि मेमू पैसेंजर डेढ़ घंटे, हावड़ा अमृतसर पंजाबमेल एक घंटे, नीलांचल एक्सप्रेस दो घंटे, पीआरएल पैसेंजर तीन घंटे विलंब से आई।

16 जनवरी तक हर दिन 40 बसें डिपो से प्रयागराज होंगी रवाना
प्रतापगढ़। मकर संक्रांति के पर्व को देखते हुए रेलवे छह स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। परिवहन निगम 16 जनवरी तक हर दिन 40 बसें प्रयागराज रवाना करेगा।
आरएम रवींद्र सिंह ने बताया कि मकर संक्रांति स्नान पर्व पर आने वाले स्नानार्थियों के आवागमन के लिए परिवहन निगम ने तैयारी की है। एआरएम डिपो से प्रत्येक 10 मिनट पर प्रयागराज के लिए बसें रवाना करेंगे। इसके अतिरिक्त गोंडा, बहराइच और अयोध्या के साथ प्रयागराज डिपो के परिचालकों को निर्देश दिया गया है कि वे यात्रियों को देखते ही उन्हें बैठाकर बस आगे बढ़ाएंगे। जिससे स्नानार्थियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
विज्ञापन

डीआरएम के जनसंपर्क अधिकारी एसके जायसवाल ने बताया कि प्रतापगढ़ के रास्ते छह और कुंडा हरिनामगंज स्टेशन होकर तीन मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन मकर संक्रांति पर किया गया है। 14 से 16 जनवरी तक भीड़ को देखते हुए ट्रेनें संचालित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें