फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भावी डॉक्टरों ने फिर केजीएमयू को दी वरीयता

Tue, 23 Jun 2015 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) एक बार फिर भावी डॉक्टरों की पहली पसंद बनी। यूपी सीपीएमटी की काउंसलिंग शुरू होते ही मेडिकल कालेज की सामान्य वर्ग की सभी सीटें भर गईं। प्रदेश के चार मेडिकल कालेज में हो रही काउंसलिंग में शामिल छात्र छात्राओं ने सबसे पहले केजीएमयू को पहले स्थान पर रखा, जबकि वरीयता क्रम में कानपुर मेडिकल दूसरे और मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज को भावी डॉक्टरों ने तीसरे स्थान पर रखा।
विज्ञापन


चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के निर्देश पर प्रदेश के चार मेडिकल कालेज एसजीपीजीआई लखनऊ, जीएसवीएम कानपुर, एलएलआरएम मेरठ व एमएलएन मेडिकल कालेज इलाहाबाद में आनलाइन काउंसलिंग आयोजित की गई। काउंसलिंग के पहले एक से लेकर तीन सौ रैंकिंंग वाले छात्र छात्राओं की काउंसलिंग की गई। दिलचस्प पहलू यह रहा कि पिछले साल की भांति इस बार भी भावी डॉक्टरों ने केजीएमयू लखनऊ को पहले स्थान पर रखा। काउंसलिंग शुरू होते ही केजीएमयू की सामान्य वर्ग की सभी सीटें भर गईं। दूसरे स्थान पर कानपुर व तीसरे स्थान पर मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज को वरीयता दी।

काउंसलिंग सेंटर प्रभारी डॉ. देवाशीष शर्मा ने बताया कि काउंसलिंग के पहले दिन मेडिकल कालेज की 150 सीटों में से 23 छात्र छात्राओं ने मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज में प्रवेश लिया। जबकि 301 से लेकर 700 रैकिंग वाले 62 छात्र छात्राओं ने पंजीकरण कराया, जिनकी काउंसलिंग बुधवार को की जाएगी। डॉ. देवाशीष शर्मा ने बताया कि मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज के लिए 150 सीटें आवंटित की गई हैं, जिसमें से 22 सीटें एआइपीएमटी और तीन सीटें सरकार द्वारा नामित की जाएंगी, जबकि बाकी 125 सीटें सीपीएमटी काउंसलिंग के जरिए भरी जा रही हैं। जिसमें पहले दिन 30 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया। बाकी 95 सीटें अभी खाली हैं। डॉ. शर्मा ने बताया कि बुधवार को 701 से लेकर 2200 रैकिंग वाले अभ्यर्थियों का पंजीकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें