फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी के आने से पहले मुख्य सचिव-डीजीपी ने की तैयारियों की समीक्षा, अब भी अधूरे हैं कई काम

Thu, 03 Jan 2019 11:50 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
UP DGP and Chief Secretary - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्य सचिव डॉ. अनूप चंद्र पांडेय ने प्रथम शाही स्नान से पहले अंतिम दौर में पहुंची कुंभ की तैयारियों को बृहस्पतिवार की दोपहर बारीकी से परखा। उन्होंने संतों, श्रद्धालुओं, पर्यटकों, कल्पवासियों के लिए कुंभनगरी में की गई बिजली, पानी, चिकित्सा, स्वच्छता व सुरक्षा के इंतजामों की विभागवार समीक्षा की। सीएम के आगमन से पहले मुख्य सचिव ने मूल अक्षयवट व सरस्वती कूप में दर्शन की तैयारियों की जानकारी ली। अफसरों को सचेत किया कि वह दुनिया के सबसे बड़े सांस्कृतिक आयोजन के रूप में होने वाले इस कुंभ में किसी तरह की कोताही न करें। उन्होंने अफसरों व सुरक्षा बलों की क्षमता पर भरोसा जताया और कहा कि किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन


प्रयागराज मेला प्राधिकरण कार्यालय के नवीन सभागार में मुख्य सचिव ने कुंभ के कार्यों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने सबसे पहले कुंभ के सांस्कृतिक पक्ष पर अधिकारियों से जानकारी ली। साथ ही इस दौरान कराए जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में पूछा। उनका कहना था कि ऐसे कार्यक्रम कराए जाएं, जिससे कुंभ की आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक गरिमा में में वृद्धि होती रहे। उन्होंने कला ग्राम, संस्कृति ग्राम, सांस्कृतिक पंडालों तथा अन्य प्रदर्शनियों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। साथ ही ऐसे आयोजनों को जनरूचि के अनुरूप आम जन के लिए सुलभ बनाने पर जोर दिया। मुख्य सचिव ने सभी विभागों के कार्यों की अलग-अलग प्रगति जानी।

उन्होंने पूछा कि किन-किन विभागों के कितने काम अभी बाकी रह गए हैं। डीजीपी ओपी सिंह का कहना था कि मेला प्रशासन, पुलिस और अन्य विभागों को जिम्मेदारी और समन्वय के साथ के साथ कार्य करना होगा। पुलिस ही नहीं, बल्कि सभी सिविल विभाग भी पूरी लगन से इस विश्व स्तरीय आयोजन को सफल बनाने में योगदान दें। इस मौके पर अतिरिक्त प्रमुख सचिव नगर विकास मनोज कुमार सिंह, प्रमुख सचिव संस्कृति जितेंद्र कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक एसएन सावत, मंडलायुक्त डॉ. आशीष कुमार गोयल, कुंभ मेलाधिकारी विजय किरन आनंद, डीएम सुहास एलवाई, डीआईजी कुंभ केपी सिंह के साथ अन्य अफसर उपस्थित थे।
विज्ञापन


कुंभ के कार्यों की सही जानकारी मीडिया तक पहुंचाएं अफसर: मुख्य सचिव
मुख्य सचिव ने कुंभ मेला के दौरान सूचनाओं की सत्यता पर जोर दिया। उन्होंने सूचनाओं के आदान-प्रदान एवं प्रचार-प्रसार के लिए बनाए जा रहे मीडिया सेंटर की कार्ययोजना की भी जानकारी ली। कहा कि कुंभ केदौरान सभी विभाग किसी भी प्रकार की भ्रम की स्थिति अथवा अनर्गल प्रचार को रोकने के लिए एक -दूसरे केबीच समन्वय बनाकर रखें। सभी विभागों में सूचनाओं का सही आदान-प्रदान करते रहने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाए।

कुंभ मेला के लिए अलग प्रोटोकॉल सेल
मुख्य सचिव ने कुंभ में आने वाले भारी जन समूह के बीच विशिष्ट अतिथियों के प्रबंधन के लिए अलग से प्रोटोकाल विभाग मेला प्रशासन के अंतर्गत गठित करने का निर्देश दिया। इसके लिए अपर जिलाधिकारी स्तर के एक अधिकारी की तैनात करने की  निर्देश दिया, ताकि कुंभ मेला कार्र्यों में रूटीन में लगे अधिकारियों की एकाग्रता उनके अपने कार्यों में बनी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें