फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : संस्कृत में गलत प्रश्न ने बढ़ाई मुसीबत, बोर्ड ने बदल दिया पाठ का नाम

Thu, 23 Feb 2023 05:36 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

यूपी बोर्ड के हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में संस्कृत के पेपर में बोर्ड की लापरवाही परीक्षार्थियों के लिए मुसीबत बन गई। बोर्ड ने एक प्रश्न में रमानाथ का चरित्र चित्रण पूछा था, लेकिन जिस पाठ में रमानाथ का चरित्र चित्रण था, उसके स्थान पर दूसरा पाठ दे दिया।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड के हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में संस्कृत के पेपर में बोर्ड की लापरवाही परीक्षार्थियों के लिए मुसीबत बन गई। बोर्ड ने एक प्रश्न में रमानाथ का चरित्र चित्रण पूछा था, लेकिन जिस पाठ में रमानाथ का चरित्र चित्रण था, उसके स्थान पर दूसरा पाठ दे दिया। इसको लेकर परीक्षा हॉल में परीक्षार्थी उलझन में पड़ गए। परीक्षार्थियों को समझ नहीं आ रहा था कि यह चरित्र चित्रण कैसे लिखें। इस समस्या से परीक्षार्थियों का काफी समय खराब हुआ।

विज्ञापन


हाईस्कूल के संस्कृत में पाठ है, यौतुक: पाप संचय: में रमानाथ का चरित्र चित्रण दिया गया है, लेकिन यूपी बोर्ड की तरफ से छापे गए प्रश्नपत्र में वयं भारतीया: पाठ देते हुए उसमें रमानाथ का चरित्र चित्रण पूछ लिया गया। प्रश्नपत्र हाथ में आने के बाद परीक्षार्थी असमंजस में पड़ गए, क्योकि रमानाथ का चरित्र चित्रण वयं भारतीया: पाठ में है ही नहीं। इसके बाद काफी देर तक परीक्षार्थी इसको लेकर उलझे रहे। काफी मशक्कत के बाद उन्होंने उत्तर पुस्तिका में पाठ का सही नाम लिखकर रमानाथ का चरित्र चित्रण लिखा। परीक्षा के बाद परीक्षार्थियों ने इसकी शिकायत अपने संस्कृत शिक्षकों से भी की। संस्कृत शिक्षक अभय त्रिपाठी ने बताया कि इस प्रकार की गलती से परीक्षार्थियों का काफी समय खराब हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें