फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: स्कूल 31 जनवरी तक पूरी कर लें प्रयोगात्मक कक्षाएं

Sat, 14 Nov 2020 01:36 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
यूपी बोर्ड सचिव ने प्रदेश के सभी प्रधानाचार्यो से 31 जनवरी तक 12 वीं की प्रयोगात्मक कक्षाएं पूरी कर लेने का निर्देश दिया है। स्कूल में प्रयोगात्मक कार्य पूरा कर लेने के बाद बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं फरवरी के पहले और दूसरे सप्ताह में कराई जाएंगी।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल की ओर से भेजे गए निर्देश में कहा गया है कि 12 वीं की प्रयोगात्मक परीक्षा और हाईस्कूल के नैतिक शिक्षा, योग, खेल, शारीरिक शिक्षा के ग्रेड एवं आंतरिक मूल्यांकन के अंक और इंटरमीडिएट में नैतिक शिक्षा, योग, खेल, शारीरिक शिक्षा के लिखित एवं प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक 15 फरवरी तक बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा।

बोर्ड सचिव ने अपने पत्र में कहा है कि प्रैक्टिकल के कोर्स में 30 फीसदी कमी की गई है, इसे यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। स्कूलों में प्रैक्टिकल संशोधित पाठ्यक्रम के आधार पर होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षकों को भेजे पत्र में कहा गया है कि प्रोजेक्ट वर्क का भी कोर्स तीस फीसदी कम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें