फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2025 : इसी हफ्ते यूपी बोर्ड का रिजल्ट संभावित, इस तारीख को UPMSP जारी कर सकता है परिणाम

Mon, 21 Apr 2025 01:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

UPMSP UP Board Result: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा का रिजल्ट इसी सप्ताह जारी हो सकता है। सोशल मीडिया पर कई दिनों से तारीख को लेकर चल रहे कयासों पर यूपी बोर्ड ने विराम लगाते हुए परिणाम जारी करने के लिए 25 या 26 अप्रैल की तिथि संभावित की है। 
विज्ञापन
यूपी बोर्ड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Board 10th 12th Result: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) वर्ष 2025 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम इसी हफ्ते संभावित है। यूपी बोर्ड 25 या 26 अप्रैल को परीक्षा परिणाम जारी कर सकता है। कॉपियों का मूल्यांकन दो अप्रैल को ही पूरा कराया जा चुका है। रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया भी अब अंतिम दौर में है। इस बार हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के लिए कुल 54,37,233 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 51,34,725 (94.44) उपस्थित और 3,02,508 (5.56 फीसदी) अनुपस्थित रहे।

बोर्ड की परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन 19 मार्च से शुरू किया गया था और दो अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। तकरीबन तीन करोड़ कॉपियों के मूल्यांकन के लिए प्रदेश भर में 261 केंद्र बनाए गए थे। इनमें से 236 केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य 31 मार्च को ही समाप्त कर लिया गया था। बाकी के 25 केंद्रों पर मंगलवार को 49,194 उत्तर पुस्तिकाओं को मूल्यांकन किया गया, जिनमें से 24 केंद्रों में मूल्यांकन कार्य समाप्त हो गया।

विज्ञापन








 

High Court : सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट को लाइक नहीं, शेयर करना अपराध है

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें