प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय के तहत बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.69 व बेटियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.18 और बरेली क्षेत्रीय कार्यालय के तहत बेटियों का रिजल्ट 94.15 फीसदी व बालकों का 85.20 फीसदी रहा। उधर, इंटरमीडिएट में पहले स्थान पर रहे गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय के तहत छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.42 व छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 76.23 रहा। दूसरे स्थान पर 80.72 फीसदी रिजल्ट के तहत प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय रहा, जहां बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 75.87 व बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.13 है।
82.67 फीसदी रिजल्ट के साथ तीसरे स्थान पर रहे बरेली क्षेत्रीय कार्यालय के तहत 76.94 फीसदी बालक व 89.68 फीसदी बेटियां उत्तीर्ण रहीं। इंटरमीडिएट में चौथे स्थान पर 80.42 फीसदी रिजल्ट के साथ मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय रहा, जहां 74.29 फीसदी बालकों व 88.10 फीसदी बालिकाओं को उत्तीर्ण घोषित किया गया।
वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय सबसे पीछे रहा और वहां का उत्तीर्ण प्रतिशत 78.80 फीसदी तक सीमित रहा। वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय के तहत 73.14 फीसदी बालकों व 84.52 फीसदी बालिकाओं को उत्तीर्ण घोषित किया गया।
कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए 345 छात्र पाए गए अर्ह
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल परीक्षा के परिणाम के आधार पर परीक्षार्थियों के वर्षवार संख्यात्मक वर्गीकरण पर गौर करें तो इस वर्ष इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए 2,51,750 (10.70 प्रतिशत) और कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए 345 छात्र अर्ह पाए गए हैं। वर्ष 2024 में इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए 3,22,963 (13.12 प्रतिशत) और वर्ष 2025 में 2,81,473 (12.27 प्रतिशत) छात्र अर्ह पाए गए थे। वहीं, कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए वर्ष 2024 में 209 और 2025 में 291 छात्र अर्ह पाए गए थे। वर्ष 2026 में कम्पार्टमेंट परीक्षा में अर्ह पाए गए छात्रो में मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय के 60, बरेली के 40, प्रयागराज के 77, वाराणसी के 115 और गोरखपुर के 53 छात्र शामिल हैं।