फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result : 10वीं में पश्चिमी यूपी तो 12वीं में पूर्वांचल के छात्रों का दबदबा, वाराणसी सबसे पीछे

Fri, 24 Apr 2026 02:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम में पश्चिमी यूपी ने जहां हाईस्कूल में बाजी मारी, वहीं पूर्वांचल इंटरमीडिएट के परिणाम में अव्वल रहा। बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 में मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय का परिणाम सर्वाधिक 91.66 फीसदी व हाईस्कूल में गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय का परिणाम सर्वाधिक 80.74 फीसदी रहा।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी करते सभापति और निदेशक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम में पश्चिमी यूपी ने जहां हाईस्कूल में बाजी मारी, वहीं पूर्वांचल इंटरमीडिएट के परिणाम में अव्वल रहा। बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 में मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय का परिणाम सर्वाधिक 91.66 फीसदी व हाईस्कूल में गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय का परिणाम सर्वाधिक 80.74 फीसदी रहा।

विज्ञापन


हाईस्कूल में मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय के तहत 95.44 फीसदी बालिकाएं और 88.30 फीसदी बालक उत्तीर्ण घोषित किए गए। वहीं, 90.85 फीसदी रिजल्ट के साथ गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय दूसरे नंबर पर रहा, जहां बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.42 व बालिकाओं को उत्तीर्ण प्रतिशत 93.36 रहा। 

तीसरे नंबर पर वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय रहा, जिसका परिणाम 90.38 फीसदी है। इसमें बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.50 व बालिकाओं का 93.25 है। हाईस्कूल में चौथे नंबर पर रहे प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय का परिणाम 89.82 फीसदी और पांचवें स्थान पर रहे बरेली क्षेत्रीय कार्यालय का परिणाम 89.33 फीसदी रहा।

विज्ञापन

प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय के तहत बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.69 व बेटियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.18 और बरेली क्षेत्रीय कार्यालय के तहत बेटियों का रिजल्ट 94.15 फीसदी व बालकों का 85.20 फीसदी रहा। उधर, इंटरमीडिएट में पहले स्थान पर रहे गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय के तहत छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.42 व छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 76.23 रहा। दूसरे स्थान पर 80.72 फीसदी रिजल्ट के तहत प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय रहा, जहां बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 75.87 व बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.13 है।

82.67 फीसदी रिजल्ट के साथ तीसरे स्थान पर रहे बरेली क्षेत्रीय कार्यालय के तहत 76.94 फीसदी बालक व 89.68 फीसदी बेटियां उत्तीर्ण रहीं। इंटरमीडिएट में चौथे स्थान पर 80.42 फीसदी रिजल्ट के साथ मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय रहा, जहां 74.29 फीसदी बालकों व 88.10 फीसदी बालिकाओं को उत्तीर्ण घोषित किया गया।
वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय सबसे पीछे रहा और वहां का उत्तीर्ण प्रतिशत 78.80 फीसदी तक सीमित रहा। वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय के तहत 73.14 फीसदी बालकों व 84.52 फीसदी बालिकाओं को उत्तीर्ण घोषित किया गया।
विज्ञापन

कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए 345 छात्र पाए गए अर्ह

माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल परीक्षा के परिणाम के आधार पर परीक्षार्थियों के वर्षवार संख्यात्मक वर्गीकरण पर गौर करें तो इस वर्ष इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए 2,51,750 (10.70 प्रतिशत) और कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए 345 छात्र अर्ह पाए गए हैं। वर्ष 2024 में इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए 3,22,963 (13.12 प्रतिशत) और वर्ष 2025 में 2,81,473 (12.27 प्रतिशत) छात्र अर्ह पाए गए थे। वहीं, कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए वर्ष 2024 में 209 और 2025 में 291 छात्र अर्ह पाए गए थे। वर्ष 2026 में कम्पार्टमेंट परीक्षा में अर्ह पाए गए छात्रो में मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय के 60, बरेली के 40, प्रयागराज के 77, वाराणसी के 115 और गोरखपुर के 53 छात्र शामिल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें