फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result: तैयारी अंतिम चरण में, परिणाम जारी होने की संभावित तारीख आई सामने, जानें पिछली बार कब हुआ जारी

Tue, 21 Apr 2026 10:55 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

सार

यूपी बोर्ड के हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के रिजल्ट की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। करीब 50.50 लाख परीक्षार्थियों का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। पढ़ें पूरा अपडेट-
विज्ञापन
यूपी बोर्ड। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम की तैयारी अंतिम चरण में है। बोर्ड सूत्रों के मुताबिक, परिणाम 25 अप्रैल के आसपास घोषित किए जा सकते हैं। पिछले वर्ष भी परिणाम 25 अप्रैल को जारी किया गया था। 

विज्ञापन


इस वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 12 मार्च को संपन्न हो गई थी। हाईस्कूल की परीक्षा में करीब 26 लाख और इंटरमीडिएट में लगभग 24.50 लाख परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया।

बोर्ड ने मूल्यांकन कार्य 18 मार्च से 4 अप्रैल तक पूरा करा लिया। इसमें ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से नियुक्त 83,800 परीक्षकों समेत करीब 1.53 लाख कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई थी। इस बार मूल्यांकन प्रक्रिया में तकनीकी सुधार भी किए गए हैं।
विज्ञापन


पायलट प्रोजेक्ट के तहत प्रयागराज, मेरठ, बरेली, वाराणसी और गोरखपुर सहित छह जिलों में पारंपरिक व्यवस्था के साथ-साथ परिषद के पोर्टल पर ऑनलाइन अंक अपलोड करने की व्यवस्था लागू की गई।

बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि रिजल्ट की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। फिलहाल तकनीकी परीक्षण जारी है। 25 अप्रैल के आसपास परिणाम जारी करने का प्रयास किया जा रहा है। आधिकारिक तिथि जल्द घोषित की जाएगी।

यहां करें पंजीकरण

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षाओं के समाप्त होने के बाद से ही छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस वर्ष करीब 52 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया है। रिजल्ट की घोषणा होते ही छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर सबसे पहले अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके लिए पहले बच्चों को पंजीकरण करना होगा।

 यूपी बोर्ड 10वीं के विद्यार्थी यहां पंजीकरण करें...

विज्ञापन

यूपी बोर्ड 12वीं के विद्यार्थी यहां पंजीकरण करें...

किस वेबसाइट पर जारी होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट?

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को घोषित होने के बाद अपना रिजल्ट देखने के लिए इधर-उधर जानें की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। विद्यार्थी अपना रिजल्ट अमर उजाला की वेबसाइट पर ही देख पाएंगे। अक्सर हेवी ट्रैफिक के कारण आधिकारिक वेबसाइट स्लो हो जाती है। ऐसे समय पर होने वाली समस्याओं से बचने के लिए विद्यार्थियों को अमर उजाला पर अपना रिजल्ट देखने की सलाह दी जाती है। जिस पेज पर रिजल्ट जारी होगा उसका पता है:

UP Board 10th Result 2026 Direct Link
UP Board 12th Result 2026 Direct Link

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें