यूपी बोर्ड में हाईस्कूल में 10वां स्थान प्राप्त करने वाली आस्था तिवारी।
- फोटो : अमर उजाला।
प्रयागराज की बेटी आस्था तिवारी ने प्रदेश में हासिल किया 10वां स्थान
कोरांव के अंबेडकर नगर निवासी कौशलेश चंद्र तिवारी की छोटी बेटी आस्था तिवारी ने उत्तर प्रदेश बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश भर में 10वां स्थान लाकर कोरांव का नाम रोशन किया है। आस्था तिवारी कोरांव स्थित सरदार पटेल इंटर कॉलेज सिकरो की छात्रा हैं। आस्था के पिताजी सूरत में रहकर काम करते हैं और माता मीना देवी गृहिणी हैं। बड़ी दो बहनों प्रतिमा और स्नेहा की शादी हो चुकी है। भाई सुधांशु तिवारी तीनों बहनों से छोटा है। आस्था ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां और गुरुजनों को दिया है।