फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड रिजल्ट में यूपी के 134 विद्यालयों का परिणाम जीरो

Sat, 27 Jun 2020 04:39 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
UP Board Result 2020 (दसवीं कक्षा के परिणाम जारी) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की ओर से जारी हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के परिणाम में जब पूरे प्रदेश में इंटरमीडिएट 74.63 फीसदी और हाईस्कूल में 83.31 फीसदी हो ऐसे में भी प्रदेश के 134 विद्यालयों का रिजल्ट जीरो रहा। इन विद्यालयों हाईस्कूल स्तर के 87 तो इंटरमीडिएट स्तर के 47 स्कूल शामिल हैं।
विज्ञापन


इन विद्यालयों में पंजीकृत कोई भी विद्यार्थी परीक्षा पास नहीं कर सका। यूपी बोर्ड की ओर से जारी सूची में जीरो रिजल्ट वाले विद्यालयों में हाईस्कून के सबसे अधिक आठ और इंटरमीडिएट में सबसे अधिक सात विद्यालय गाजीपुर जिले से ही हैं।



शून्य परिणाम वाले इन विद्यालयों में गिनती के विद्यार्थी ही हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में पंजीकृत थे, इसमें से कुछ ने परीक्षा छोड़ दी तो शेष फेल हो गए। यूपी बोर्ड की ओर से जारी रिजल्ट में हाईस्कूल में मऊ जिले के सात, कौशांबी, बलिया और फतेहपुर जिले से पांच-पांच और मिर्जापुर में चार विद्यालयों का परिणाम शून्य रहा।
विज्ञापन


बोर्ड की ओर से जारी सूची में सबसे प्रमुख बात यह है कि अधिकांश विद्यालयों में गिनती के विद्यार्थी पंजीकृत थे। संबंधित जिला विद्यालय निरीक्षक और यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालयों ने गिनती की संख्या वाले विद्यालयों में इतने कम संख्या में बच्चे पंजीकृत थे, इसके बाद भी इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें