फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board : यूपी बोर्ड से मान्यता के मामले अब 15 जनवरी तक किए जाएंगे निस्तारित

Sun, 05 Jan 2025 07:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मान्यता के लिए संस्थाओं द्वारा आवेदित प्रकरणों के निस्तारण के लिए पहले अंतिम तिथि 30 नवंबर 2024 निर्धारित की गई थी। सचिव ने पत्र जारी कर संबंधित अफसरों को निर्देश दिए हैं कि 15 जनवरी तक सभी प्रकरणों का निस्तारण हर हाल में होना चाहिए।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड से मान्यता के लिए संस्थाओं की ओर से किए गए आवेदनों के निस्तारण की अंतिम तिथि 15 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों व प्रयागराज, मेरठ, बरेली, वाराणसी और गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय के अपर सचिवों को पत्र जारी कर दिशा-निर्देश दिए हैं।

मान्यता के लिए संस्थाओं द्वारा आवेदित प्रकरणों के निस्तारण के लिए पहले अंतिम तिथि 30 नवंबर 2024 निर्धारित की गई थी। सचिव ने पत्र जारी कर संबंधित अफसरों को निर्देश दिए हैं कि 15 जनवरी तक सभी प्रकरणों का निस्तारण हर हाल में होना चाहिए।

निर्धारित तिथि तक निस्तारण न होने पर संबंधित अधिकारियों का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए आगे की कार्रवाई के लिए शासन को संस्तुति भेज दी जाएगी। मान्यता के प्रकरणों के निस्तारण के लिए बोर्ड में क्षेत्रीय कार्यालयवार प्राप्त आवेदनों पर विचार-विमर्श के बाद संस्तुति शासन को भेजी जाएगी और शासन से ऑनलाइन मान्यता आदेश जारी होंगे।

स्कूलों को 2025-26 शैक्षिक सत्र से मान्यता दी जाएगी। बोर्ड से मान्यता के लिए इस साल प्रदेश के 394 स्कूल प्रबंधकों ने आवेदन किए हैं। पहले बोर्ड ने 31 मई तक आवेदन मांगे थे लेकिन बाद में 30 जून तक तिथि बढ़ा दी।

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के लिए मान्यता सबसे पहले तीन वर्ष के लिए दी जाएगी। इसके बाद मान्यता की शर्तों के अनुपालन और विद्यालय संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की समुचित उपलब्धता होने पर ही पांच वर्ष के लिए मान्यता नवीनीकरण किया जाएगा। वर्तमान में बोर्ड से 27,871 स्कूलों को मान्यता मिली है, जिनमें 20,936 स्कूल वित्तविहीन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें