यूपी बोर्ड के प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय से संबद्ध 23 जनपदों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं दो चरणों में 15 से 29 दिसंबर और 30 दिसंबर से 13 जनवरी के बीच होंगी। क्षेत्रीय कार्यालय के अवर सचिव शिव प्रकाश द्विवेदी की ओर से जारी सूचना में कहा गया कि पहले चरण में 15 से 29 दिसंबर के बीच लखनऊ मंडल के छह जिले लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, झांसी मंडल के तीन जिले जालौन, झांसी, ललितपुर, चित्रकूट मंडल के चार जिले हमीरपुर, महोबा, बांदा और चित्रकूट की परीक्षा होगी।