फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP BOARD : स्कूलों और दुकानों में छापेमारी, अनाधिकृत किताबें बेचने वाले 13 दुकानदारों को नोटिस

Thu, 28 Jul 2022 07:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

up board news : सचिव डॉ. दिव्यकांत शुक्ल ने बताया कि शहर के 35 माध्यमिक स्कूलों, जीआईसी, जीजीआईसी फाफामऊ, महिला सेवा सदन, सीएवी आदि में जांच की गई। इस दौरान बच्चों के पास अनधिकृत प्रकाशन की NCERT की पुस्तकें मिलीं। 
विज्ञापन
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव के नेतृत्व में UP Board के अफसर बुधवार को माध्यमिक स्कूलों और किताब की दुकानों पर NCERT की किताबों की उपलब्धता की जांच करने पहुंचे। इस दौरान 13 दुकानदारों को अनधिकृत प्रकाशन की किताबें बेचने पर नोटिस दिया गया। जरूरी पुस्तकें नहीं मिलने पर प्रधानाचार्यों से भी स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। 

विज्ञापन



सचिव डॉ. दिव्यकांत शुक्ल ने बताया कि शहर के 35 माध्यमिक स्कूलों, जीआईसी, जीजीआईसी फाफामऊ, महिला सेवा सदन, सीएवी आदि में जांच की गई। इस दौरान बच्चों के पास अनधिकृत प्रकाशन की NCERT की पुस्तकें मिलीं। इस संबंध में प्रधानाचार्यों से स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है।

विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
इसके साथ ही शहर के 13 दुकानदारों राई बुक डिपो, गोपाल पुस्तक भंडार, गंगा बुक डिपो, अग्रवाल बुक डिपो, अमित बुक स्टॉल, पूर्वांचल बुक डिपो, विद्यार्थी बुक सेंटर, एजुकेशनल बुक सेंटर, आरबी बुक सेलर, राजेश पुस्तक भंडार, पुस्तक महल, मुन्ना पुस्तक भंडार एवं कल्लू पुस्तक भंडार को अनधिकृत प्रकाशन की Books रखने के लिए को नोटिस दिया गया। इनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई भी की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें