फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board News :कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से होगी 8033 परीक्षा केंद्रों की निगरानी, 40 कर्मचारी तैनात

Wed, 04 Feb 2026 03:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

UP Board News : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षाओं को नकलविहीन, शुचिता पूर्ण और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए यूपी बोर्ड मुख्यालय में कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की स्थापना की गई है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड (UPMSP UP Board) - फोटो : आधिकारिक एक्स हैंडल यूपी बोर्ड (@upboardpryj)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षाओं को नकलविहीन, शुचिता पूर्ण और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए यूपी बोर्ड मुख्यालय में कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की स्थापना की गई है। केंद्र पर 40 कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है।

विज्ञापन


8033 परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर में रिकॉर्ड डाटा को ऑनलाइन लिंक कर केंद्रों व स्ट्रॉन्ग रूम की 24 घंटे निगरानी की जाएगी। प्रयागराज सहित पूर्व में चिह्नित 18 संवेदनशील जिलों पर विशेष नजर रहेगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर के आईपी एड्रेस और क्लाउड आईडी को विशेष सॉफ्टवेयर पर अपलोड कराने के लिए एक फरवरी से कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। इसके तहत विभिन्न मंडलों में निगरानी के लिए कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अलीगढ़, मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, बस्ती, कानपुर, झांसी, अयोध्या, चित्रकूट, मिर्जापुर, गोरखपुर, देवीपाटन और आजमगढ़ मंडलों में दो-दो कर्मचारियों की तैनाती की गई है। आगरा, वाराणसी, प्रयागराज और लखनऊ मंडलों में तीन-तीन कर्मचारियों को विशेष निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के कार्यों की निगरानी के लिए अपर सचिव (प्रशासन) सत्येंद्र कुमार को नोडल अधिकारी, उप सचिव डॉ.देवब्रत सिंह को सह-नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उप सचिव स्तर के 12 से अधिक अधिकारियों को मंडलवार पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें