फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: इंटर-हाईस्कूल के पौने तीन लाख विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की बृहस्पतिवार को हुई हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान और इंटरमीडिएट की रसायन विज्ञान समेत दोनों पालियों के अन्य सामान्य विषयों में कुल 2,77,643 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। बोर्ड सचिव का दावा है कि नकलविहीन परीक्षा की तैयारियों का ही यह परिणाम है, जिसके कारण नकल माफिया की दाल नहीं गल पा रही है। दूसरी पाली में नकल करते पकड़ी गई इंटर की एक छात्रा को आगामी प्रश्नपत्रों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है।
विज्ञापन

बोर्ड सचिव के मुताबिक मुख्यालय में बने कमांड एंड कंट्रोल रूम से 24 घंटे की जा रही निगरानी की जा रही है। नकल न कर पाने के कारण ही बड़ी संख्या में परीक्षार्थी परीक्षा छोड़ रहे हैं। बृहस्पतिवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान और इंटरमीडिएट में व्यावसायिक वर्ग की परीक्षा थी, जबकि दूसरी पाली में हाईस्कूल की सिलाई और इंटरमीडिएट में रसायन विज्ञान की परीक्षा हुई।
पहली पाली में 8,273 केंद्रों पर कुल 29,59,023 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 1,77,521 परीक्षा देने नहीं आए। दूसरी पाली में कुल 8,200 केंद्रों पर पंजीकृत 20,18,283 परीक्षार्थियों में से 1,00,122 ने परीक्षा छोड़ दी। दोनों पालियों में कुल मिलाकर 2,77,643 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें