प्रयागराज। यूपी बोर्ड की ओर से इंटरमीडिएट स्तर पर वाणिज्य वर्ग के पाठ्यक्रम को संशोधित कर दिया गया है। इस संबंध में एनसीईआरटी की ओर से स्वीकृत पाठ्यक्रम एवं पाठ्यपुस्तक तैयार करने के लिए निदेशक माध्यमिक शिक्षा एवं यूपी बोर्ड सचिव को निर्देश दिया गया है।
जारी आदेश में कहा गया कि पूर्व के पाठ्यक्रम में एक अनिवार्य विषय हिंदी अथवा सामान्य हिंदी की जगह अब मात्र सामान्य हिंदी रखा गया है। बही खाता तथा लेखा शास्त्र की जगह बदले कोर्स में व्यवसाय अध्ययन रखा गया है। व्यापारिक संगठन एवं पत्र व्यवहार की जगह नए कोर्स में लेखाशास्त्र होगा। चौथे-पांचवें ऐच्छिक विषय में अर्थशास्त्र तथा वाणिज्य भूगोल, अधिकोषण तत्व, औद्योगिक संगठन, गणित तथा प्रारंभिक सांख्यिकी, कंप्यूटर, बीमा सिद्धांत, मानविकी वर्ग के विषय की जगह अब बदले कोर्स में ऐच्छिक विषयों अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, गणित, कंप्यूटर में से कोई दो विषय का चुनाव करना होगा।