फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : शैक्षिक विवरण में त्रुटि तो 12 नवंबर तक कराएं ऑनलाइन संशोधन, पांच फरवरी से होनी है परीक्षा

Tue, 03 Nov 2026 04:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष-2027 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा पांच फरवरी से शुरू होकर 24 फरवरी तक आयोजित होगी। परीक्षार्थियों को शैक्षिक विवरण में त्रुटियां सुधारने का मौका दिया गया है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष-2027 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा पांच फरवरी से शुरू होकर 24 फरवरी तक आयोजित होगी। परीक्षार्थियों को शैक्षिक विवरण में त्रुटियां सुधारने का मौका दिया गया है। इसके लिए दो नवंबर से 12 नवंबर की मध्यरात्रि 12 बजे तक परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन संशोधन की प्रक्रिया चलेगी।

विज्ञापन


परीक्षार्थी माता-पिता व अपने नाम की वर्तनी, विषय, वर्ग, जेंडर, जाति, माध्यम (हिंदी या अंग्रेजी), फोटो और कक्षा-11 के पंजीकरण में दर्ज हाईस्कूल के अनुक्रमांक में त्रुटियों को ठीक करा सकेंगे। इसके लिए संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य पोर्टल पर लॉगइन कर निर्धारित समय में संशोधन और अपडेट की प्रक्रिया पूरी करेंगे। वहीं, जन्मतिथि में संशोधन, छात्र व माता-पिता के पूरे नाम में बदलाव के लिए ऑफलाइन आवेदन करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें