प्रतापगढ़ जिले में कमलाशरण इंटर कॉलेज चितईपुर में इंटर के छात्र अमन का गणित वर्ग था। अमन यूपी बोर्ड परीक्षा में इसी वर्ग से शामिल भी हुआ। 18 जून को बोर्ड परिणाम जारी हुआ तो वह भी अपना रिजल्ट देखने पहुंचा।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय में यूपी बोर्ड परीक्षा में गड़बड़ी से जुड़े रोज ही नए मामले सामने आ रहे हैं। शनिवार को ग्रीवांस सेल में पहुंचे एक विद्यार्थी ने बताया कि वह इंटर में गणित वर्ग का विद्यार्थी रहा और बोर्ड परीक्षा में शामिल हुआ। अब जब परिणाम आया तो उसमें जीव विज्ञान वर्ग दिखाकर परीक्षा से अनुपस्थित कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रतापगढ़ जिले में कमलाशरण इंटर कॉलेज चितईपुर में इंटर के छात्र अमन का गणित वर्ग था। अमन यूपी बोर्ड परीक्षा में इसी वर्ग से शामिल भी हुआ। 18 जून को बोर्ड परिणाम जारी हुआ तो वह भी अपना रिजल्ट देखने पहुंचा।
इंटरनेट पर रिजल्ट देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। रिजल्ट में उसे सभी विषयों की परीक्षा में अनुपस्थित दिखाया गया था। साथ ही गणित की जगह बायो वर्ग का विद्यार्थी बना दिया गया था। ग्रीवांस सेल में हर दिन ऐसी शिकायते आ रही हैं। शनिवार को 20 से अधिक शिकायतें परिणाम से जुड़ी हुई आई हैं।