फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board : पेपर लीक होने का झांसा देकर ठगने का प्रयास कर रहे जालसाज, रहें सावधान

Fri, 06 Feb 2026 06:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अगर आपके मोबाइल फोन पर 10वीं और 12वीं के पेपर को डाउनलोड करने की फाइल आ रही है तो जरा सतर्क हो जाइए, यह साइबर ठग भी हो सकते हैं।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आपके मोबाइल फोन पर 10वीं और 12वीं के पेपर को डाउनलोड करने की फाइल आ रही है तो जरा सतर्क हो जाइए, यह साइबर ठग भी हो सकते हैं। इन दिनों साइबर अपराधी डॉट एपीके फाइल भेजकर आपके मोबाइल पर डाउनलोड करवाने का प्रयास का रहे हैं। ऐसा करते ही आपका बैंक खाता खाली हो सकता है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर पुलिस भी सक्रिय हो गई है और लोगों को ऐसे कोई मैसेज या फाइल डाउनलोड करने से मना किया है। 18 फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। इसे देखते हुए साइबर ठगों ने छात्रों और अभिभावकों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


ठग सोशल मीडिया और मैसेजिंग एप के माध्यम से 10वीं और 12वीं के पेपर लीक होने का लालच देकर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। मोबाइल फोन पर आने वाले मैसेज में ‘पेपर डॉट एपीके’ नाम की एक संदिग्ध फाइल रहती है। जैसे ही यह फाइल मोबाइल में डाउनलोड होने के बाद इंस्टॉल होती है तो पूरा मोबाइल हैक हो जाता है और फिर साइबर अपराधियों को बैंक खातों की जानकारी पहुंच जाती है। साइबर सेल प्रभारी घनश्याम यादव ने बताया कि साइबर अपराधी अलग-अलग नामों से एपीके फाइल बनाते हैं। ऐसे में किसी भी तरह की डॉट एपीके फाइल को डाउनलोड न करें।

फाइल डाउनलोड करने से ये नुकसान

- डॉट एपीके के नाम से फाइल हो तो उसे किसी भी हालत में इंस्टॉल नहीं करना चाहिए।
- डॉट एपीके फाइल इंस्टॉल होता है तो मोबाइल का कंट्रोल ठगों के पास चला जाता है।
- आपके मोबाइल पर जिस्टर्ड यूपीआई व भुगतान एप का एक्सेस चला जाता है।
- मोबाइल में मौजूद निजी फोटो और वीडियो चले जाते हैं, ब्लैकमेल कर पैसे मांग सकते हैं।
- आपके मोबाइल नंबर में सेव कॉन्टैक्ट लिस्ट साइबर ठगों के पास जा सकती है।
विज्ञापन

इन नाम से हो सकती है फाइल

यूपी बोर्ड क्वेश्चन डॉट एपीके फाइल, लीक पेपर, लीक पेपर डॉट एपीके, 10वीं मैथ पेपर डॉट एपीके, 12वीं इंग्लिश डॉट एपीके, केमिस्ट्री क्वेश्चन लीक डॉट एपीके, हिंदी बोर्ड पेपर डॉट एपीके, बायोलॉजी एग्जाम पेपर डॉट एपीके समेत कई अन्य नाम से आखिरी में डॉट एपीके लिखा होता है।
ठगी होने पर यहां करें संपर्क
- साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 पर सूचना दें।
- cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें