प्रयागराज। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा 2020 के लिए उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण चार से आठ फरवरी के बीच किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक आरएन विश्वकर्मा की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि चार से पांच फरवरी के बीच गंगापार क्षेत्र के सभी परीक्षा केंद्र जीआईसी में रखी उत्तर पुस्तिका प्राप्त कर लें।
छह एवं सात फरवरी को यमुनापार क्षेत्र के सभी परीक्षा केंद्र एवं आठ फरवरी को सदर क्षेत्र के सभी परीक्षा केंद्र उत्तर पुस्तिका हर हाल में प्राप्त कर लें। जिला विद्यालय निरीक्षक ने राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण सुनिश्चित करने को कहा है।