केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रश्नपत्र प्रधानाचार्य कक्ष से पृथक स्ट्रांग रूम में रखे जाएं, जहां 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील रहें। कक्ष निरीक्षकों को प्रतिदिन परीक्षा प्रारंभ होने से एक घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षार्थियों को उत्तर पुस्तिका एवं ओएमआर शीट पर भरे जाने वाले सभी विवरणों तथा उसके सही उपयोग के संबंध में कक्ष निरीक्षक पूर्व में जानकारी देंगे।
हाईस्कूल परीक्षार्थियों की 20 अंकों की आंतरिक मूल्यांकन (ओएमआर आधारित) परीक्षा के अंतर्गत प्रयुक्त ओएमआर शीट के मुख्य भाग एवं प्रतिपूर्ण भाग को सावधानीपूर्वक अलग-अलग कर पृथक लिफाफों में रखा जाएगा। इन लिफाफों पर स्पष्ट रूप से ओएमआर शीट मुख्य भाग एवं ओएमआर शीट प्रतिपूर्ण भाग अंकित करते हुए परीक्षा केंद्र कोड दर्ज कर उन्हें विधिवत सील किया जाएगा।