उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शनिवार को वर्ष 2019 की हाईस्कूल कम्पार्टमेंट/इम्प्रूवमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल इम्प्रूवमेंट परीक्षा के लिए 16 हजार 333 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 14 हजार 629 सम्मिलित हुए, इनमें से 14 हजार 607 छात्र उत्तीर्ण होने में कामयाब रहे।
इसी प्रकार कम्पार्टमेंट परीक्षा में 70 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 54 सम्मिलित हुए और 43 छात्र उत्तीर्ण हुए।
माध्यमिक शिक्षा परिषद के अनुसार इम्प्रूवमेंट का परीक्षाफल 99.85 प्रतिशत और कम्पार्टमेंट का परीक्षाफल 79.63 प्रतिशत रहा है।
कम्पार्टमेंट/इम्प्रूवमेंट परीक्षा का रिजल्ट परिषद की वेबसाइट
upmsp.edu.in पर अपलोड कर दिया गया है। सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तीर्ण परीक्षार्थी अपने मूल अंक पत्र-सह-प्रमाणपत्र डाउनलोड करके कक्षा 11वीं में तत्काल प्रवेश ले सकते हैं।