फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Exam Date 2026: यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा तारीखों का एलान, यहां देखें पूरा कार्यक्रम

Wed, 05 Nov 2025 07:21 PM IST
आकाश दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज

सार

UP Board Exam Date 2026: यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा तारीखों का एलान हो गया है। इस बार दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं एक साथ शुरू होंगी। देखें कब से कब तक चलेंगी परीक्षाएं।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर 12 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी। इस बार दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं एक साथ शुरू होंगी, जो छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा है।

विज्ञापन

दो पालियों में होगी परीक्षा
परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली का समय सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक है, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा का समय दोपहर बाद 2.00 बजे से शाम 5.15 बजे है। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में पहले दिन हिंदी विषय की परीक्षा होगी। 

10वीं का परीक्षा कार्यक्रम-

12वीं का परीक्षा कार्यक्रम-

 




विज्ञापन

इस बार केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया सॉफ्टवेयर आधारित होगी
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के लिए केंद्र निर्धारण की नीति शासन की ओर से जारी कर दी गई है। इस बार केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया सॉफ्टवेयर आधारित होगी। गलत जानकारी दर्ज होने पर अगर कोई विद्यालय परीक्षा केंद्र बन जाता है और जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति की जांच में मामला सामने आता है तो केंद्र को निरस्त कर दिया जाएगा। साथ ही संबंधित के खिलाफ अनुचित साधनों का निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें