फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 29 और 30 सितंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। यूपी बोर्ड हाईस्कूल कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा के अर्ह परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 29 एवं 30 सितंबर को होंगी। सचिव दिव्यकांत शुक्ल की ओर से जारी सूचना में कहा गया कि हाईस्कूल कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट के लिए अर्ह छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं (आंतरिक मूल्यांकन) और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट की परीक्षा के लिए अर्ह छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 29 एवं 30 सितंबर को कराई जाएगी।
विज्ञापन

प्रयोगात्मक परीक्षा के बारे में सूचना क्षेत्रीय कार्यालयों को भेज दी गई है। क्षेत्रीय कार्यालयों की ओर से जिला विद्यालय निरीक्षकों को सूचना भेजकर परीक्षकों एवं परीक्षा केंद्रों का निर्धारण कर परीक्षार्थियों को सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें