यह किया जा सकेगा संशोधन
यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि छह तरह के संशोधन करवाए जा सकेंगे। विद्यार्थी के नाम, पिता या माता के नाम की वर्तनी में त्रुटि होने पर पर उसे सुधारा जा सकेगा। इसके अलावा विषय या वर्ग में, जेंडर में, जाति में, फोटो और कक्षा- 11 के पंजीकरण में अंकित हाईस्कूल के त्रुटिपूर्ण अनुक्रमांक में त्रुटि होने पर संशोधन किया जा सकेगा।
ऑफलाइन संशोधन भी
सचिव ने बताया कि यदि बच्चे के जन्मतिथि, नाम, पिता या माता के पूर्ण नाम में संशोधन करवाना है तो ऑफलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए छात्र का प्रवेश आवेदन पत्र, एसआर रजिस्टर की प्रमाणित प्रति, उपस्थिति पंजिका की प्रमाणित प्रति, पहचान पत्र, पंजीकरण कार्ड की प्रतिलिपि, हलफनामा, टीसी और प्रधानाचार्य से प्रतिहस्ताक्षरित आवेदन डीआईओएस कार्यालय में 15 नवंबर तक जमा करवाने होंगे। यह प्रक्रिया प्रधानाचार्य के जरिए होगी। उसके बाद संशोधन किया जा सकेगा।