फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा में कम हो गए 1.88 लाख परीक्षार्थी

विज्ञापन
UP Board
विज्ञापन
बोर्ड की ओर से आवेदन की तिथि बढ़ाए जाने के बाद भी पिछले वर्ष से आगे नहीं बढ़ी छात्रों की संख्या
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में 2016 से 2020 के बीच कम हो गए 12 लाख विद्यार्थी
प्रयागराज। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाए जाने के बाद भी परीक्षार्थियों की संख्या में 1.88 लाख की कमी दर्ज की गई है। बोर्ड की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार, इस बार हाईस्कूल में 30.33 लाख एवं इंटरमीडिएट में 25.67 लाख छात्रों ने आवेदन किया है। बोर्ड की ओर से आवेदन की अंतिम तिथि 20 अगस्त थी, लेकिन छात्रों की संख्या कम होने के बाद बोर्ड ने आवेदन की तिथि पांच सितंबर तक बढ़ा दी थी। फिर भी परीक्षार्थियों की संख्या में महज एक लाख ही बढ़ सकी। 20 अगस्त तक कुल 55 लाख विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। आंकड़ों पर गौर करें तो 2016 से 2020 के बीच परीक्षार्थियों की संख्या में लगभग 12 लाख की कमी दर्ज की गई है।
बोर्ड कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार, 2018 की बोर्ड परीक्षा में कुल 57.88 लाख छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था, इसमें हाईस्कूल में 32.03 लाख और इंटरमीडिएट में 25.67 लाख आवेदन आए थे। बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि दो जगह से आवेदन करने और नकल पर अंकुश लगाए जाने के बाद छात्रों की संख्या में कमी आई है। इससे पूर्व 2018 की परीक्षा में 66.39 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हुए थे, इसमें हाईस्कूल में 36.56 लाख और इंटरमीडिएट में 29.83 लाख परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 2017 की परीक्षा में कुल 60.61 लाख ने आवेदन किया था, इसमें हाईस्कूल में 34.05 लाख एवं इंटरमीडिएट में 26.56 लाख छात्रों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया। 2016 में कुल 67.93 लाख ने आवेदन किया, इसमें हाइस्कूल में 37.49 लख एवं इंटरमीडिएट में कुल 30.43 लाख आवेदन आए थे। इस प्रकार यूपी बोर्ड परीक्षा में लगातार आवेदन करने की संख्या में गिरावट आ रही है। 2016 से 2020 की बोर्ड परीक्षा तक हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में छात्रों की संख्या 11.93 लाख कम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़े एक नजर में
हाईस्कूल संस्थागत: 3012855
हाईस्कूल व्यक्तिगत: 21106
हाईस्कूल में आए कुल आवेदन: 3033961
इंटर संस्थागत 2496531
इंटर व्यक्तिगत: 70542
इंटर में आए कुल आवेदन: 2567073
नौवीं, ग्यारहवीं पंजीकरण में मात्र सात हजार विद्यार्थी बढ़े
प्रयागराज। यूपी बोर्ड की ओर से 2020 का नौवीं और ग्यारहवीं के छात्रों का अग्रिम पंजीकरण की तिथि पांच सितंबर खत्म हो गई। नौवीं-ग्यारहवीं के जिन छात्रों का पंजीकरण किया गया है वह 2021 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। बोर्ड की ओर से पंजीकरण के लिए पूर्व में तय तिथि 25 अगस्त से आगे बढ़ाकर पांच सितंबर किए जाने के बाद भी छात्रों की संख्या में मात्र सात हजार की वृद्घि दर्ज की गई। बोर्ड की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार, नौवीं में 30.18 लाख और ग्यारहवीं में 23.49 लाख, कुल मिलाकर 53.67 लाख छात्रों ने पंजीकरण करवाया है। 2019 में नौवीं में 29.99 लाख एवं ग्यारहवीं में 23.60 लाख कुल मिलाकर 53.59 लाख पंजीकरण हुआ था। इस प्रकार नौवीं-ग्यारहवीं में पंजीकरण कराने वाले छात्रों की संख्या में सात हजार की मामूली वृद्घि हुई है। इससे पहले 2018 में कुल पंजीकरण कराने वालों की संख्या 54.12 लाख थी।
नौवीं-ग्यारहवीं का अग्रिम पंजीकरण
नौवीं- 3017696
ग्यारहवीं- 2348934
नौवीं-ग्यारहवीं में कुल पंजीकरण 5366630
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें