फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : फिर बेटियों ने लहराया परचम, हाईस्कूल में प्रियांशी और इंटर में शुभ चपरा ने किया यूपी टॉप

Tue, 25 Apr 2023 03:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अपने शताब्दी वर्ष में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने मंगलवार को समय से पहले ही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर इतिहास रच दिया। हाईस्कूल में सीतापुर की प्रियांशी सोनी ने 98.3 प्रतिशत अंकों के साथ यूपी टॉप किया है,
विज्ञापन
यूपी बोर्ड आफिस में हाईस्कूल और इंटर के रिजल्ट की घोषणा करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने शताब्दी वर्ष में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने मंगलवार को समय से पहले ही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर इतिहास रच दिया। हाईस्कूल में सीतापुर की प्रियांशी सोनी ने 98.3 प्रतिशत अंकों के साथ यूपी टॉप किया है, जबकि इंटरमीडिएट में महोबा के शुभ चपरा 97.8 प्रतिशत अंक पाकर टॉपर बने हैं। इस बार हाईस्कूल का परिणाम 89.76 प्रतिशत और इंटरमीडिएट का 75.52 प्रतिशत रहा है।

विज्ञापन


दोनों ही परीक्षाओं में छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत छात्रों से अधिक रहा। एशिया के सबसे बड़े शैक्षणिक बोर्ड माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम मंगलवार की दोपहर प्रयागराज में 1:30 बजे माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने घोषित किया। बोर्ड की ओर से परिणाम जारी करने के साथ ही उन्होंने टॉपर्स को बधाई भी दी।

इस बार हाईस्कूल में कुल 1316487 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। जबकि, इंटरमीडिएट में 2769258 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। हाईस्कूल में बेटियां इस बार भी आगे रही हैं। हाईस्कूल में 93.34 प्रतिशत छात्राओं ने और 86.64 प्रतिशत छात्रों ने बाजी मारी है। इसी तरह इंटर मीडिएट में भी सर्वाधिक 89 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं, जबकि, 69.34 छात्र पास हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: रिजल्ट एक नजर में रिजल्ट एक नजर में

हाईस्कूल

कुल पंजीकृत - 3116454

परीक्षा में शामिल - 2863621

उत्तीर्ण - 2570987

उत्तीर्ण प्रतिशत - 89.78

2022 के सापेक्ष में उत्तीर्ण प्रतिशत में 1.60 की वृद्धि

कुल 1521422 बालकों में से 1318210 उत्तीर्ण

बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.64

कुल 1342199 में से 1252777 बालिकाएं उत्तीर्ण

बालिकाओं का रिजल्ट 93.34 फीसदी

परीक्षा 16 फरवरी से 04 मार्च के बीच कुल 8753 केंद्रों पर हुई।

उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से 31 मार्च के बीच 258 केंद्रों पर हुई।

 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 89698 शिक्षकों ने किया


रिजल्ट एक नजर में

इंटरमीडिएट

कुल पंजीकृत - 2768180

 परीक्षा में शामिल - 2571002

उत्तीर्ण - 1941717

उत्तीर्ण प्रतिशत - 75.52

2022 के सापेक्ष में उत्तीर्ण प्रतिशत में 7.48 की कमी

कुल 1407572 बालकों में से 976059 उत्तीर्ण

बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत - 69.34

कुल 1163430 में से 965658 बालिकाएं उत्तीर्ण

बालिकाओं का रिजल्ट 83 फीसदी

परीक्षा 16 फरवरी से 04 मार्च के बीच कुल 8753 केंद्रों पर हुई।

उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से 31 मार्च के बीच 258 केंद्रों पर हुई।

मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षकों की संख्या 89698
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें