फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj School timing Change : बेसिक स्कूलों का समय बदला, पांच अगस्त से सुबह आठ बजे से लगेंगी कक्षाएं

Tue, 04 Aug 2026 08:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मौसम सामान्य होने के बाद जिले के परिषदीय विद्यालय अब अपने नियमित समय पर संचालित होंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अनिल कुमार ने मंगलवार को आदेश जारी करते हुए कहा कि पांच अगस्त से जनपद के बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक होगा।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय। सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम सामान्य होने के बाद जिले के परिषदीय विद्यालय अब अपने नियमित समय पर संचालित होंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अनिल कुमार ने मंगलवार को आदेश जारी करते हुए कहा कि पांच अगस्त से जनपद के बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक होगा।

विज्ञापन

यह आदेश जिले के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा समेत अन्य बोर्डों पर लागू होगा। आदेश के अनुसार प्रार्थना सभा और योगाभ्यास सुबह आठ बजे से 8.15 बजे तक कराया जाएगा। इसके बाद नियमित पठन-पाठन होगा जबकि मध्यावकाश सुबह 10.30 बजे से 11 बजे तक रहेगा।

बीएसए ने सभी विद्यालयों को शासन के टाइम एंड मोशन संबंधी निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत सभी शिक्षक शिक्षण कार्य शुरू होने से 15 मिनट पहले विद्यालय पहुंचेंगे और विद्यालय की छुट्टी होने के बाद 30 मिनट तक परिसर में रहकर शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों का निस्तारण करेंगे। आदेश की प्रति सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, जिला विद्यालय निरीक्षक समेत संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए विद्यालयों में नए समय का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें