फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

up assembly election 2022 : एआईएमआईएम ने इलाहाबाद शहर पश्चिमी से अतीक की पत्नी को बनाया उम्मीदवार

Tue, 18 Jan 2022 02:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शाइस्ता परवीन के उम्मीदवार बनने से इस सीट पर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। शाइस्ता परवीन के इस सीट से प्रत्याशी बनने की अटकलें काफी दिनों से लगाई जा रही थीं।
विज्ञापन
अतीक अहमद और उनकी पत्नी शाइस्ता परवीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात की साबरमती जेल में बंद माफिया अतीक अहमद ने सीखचों के पीछे से चुनावी गोट बिछानी शुरू कर दी है। अब अतीक की बीवी शाइस्ता परवीन चुनाव मैदान में उतरेंगी। शाइस्ता का नाम उनके शौहर अतीक का गढ़ माने जाने वाली सीट शहर पश्चिम से सामने आया है। इस सीट से मौजूदा समय योगी आदित्यनाथ सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह विधायक हैं।

विज्ञापन


ऐसे में कहा जा रहा है कि अगर शाइस्ता इस सीट से आती हैं तो विपक्ष का मुस्लिम ध्रुवीकरण का दांव उलट भी सकता है। शहर पश्चिम सीट से शाइस्ता के नाम पर मुहर लग चुकी है। पार्टी नेतृत्व के फैसले के बाद एआईएमएआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने जो दूसरी सूची तैयार की है उसमें शाइस्ता का नाम है।

पार्टी के मंडल प्रवक्ता अफसर महमूद ने इसी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पार्टी ने यूपी की दूसरी सूची जल्द जारी होगी, जिसमें शहर पश्चिम सीट से शाइस्ता परवीन के नाम का एलान होगा। कहा जा रहा है कि सपा के एक शीर्ष नेता के हस्तक्षेप के बावजूद ओवैसी ने प्रयागराज की शहर पश्चिम से उम्मीदवार उतारने का फैसला कर लिया है।

विज्ञापन

इस से पांच बार विधायक रह चुका है अतीक
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन को भरोसा है कि शहर पश्चिम की इस सीट से अतीक की बीवी शाइस्ता परवीन पर दांव लगाकर वह अपना खाता खोल सकती है। इसलिए कि शहर पश्चिम विधानसभा सीट से अतीक पांच बार विधायक रह चुका है।

इसी सीट से एक बार उसका भाई अशरफ भी विधायक रहा है। इसके बाद यह सीट अतीक के हाथ से निकल गई थी। फिर 2007 में बसपा के टिकट पर राजू पाल और उसकी हत्या के बाद हुए उप चुनाव में उसकी बीवी पूजा पाल भी बसपा के ही टिकट पर विधायक चुनी गईं।
विज्ञापन

वर्तमान में सिद्धार्थनाथ सिंह है विधायक
इसके बाद 2012 में फिर पूजा पाल ने इस सीट से जीत दर्ज की, लेकिन 2017 के चुनाव में भाजपा ने यह सीट बसपा से छीन ली। यहां से भाजपा के टिकट पर सिद्धार्थनाथ सिंह विधायक चुने गए। अब एक बार फिर अतीक जेल से चुनावी बिसात बिछाकर इस सीट पर अपनी बीवी के सहारे कब्जा जमाने में जुट गया है। 

मुस्लिम बहुल इस सीट पर एआईएमआईएम से शाइस्ती परवीन का नाम आने के बाद सियासी पारा तेजी से चढ़ गया है। उल्लेखनीय है कि बीते सात सितंबर को लखनऊ में शाइस्ता परवीन ने असदुद्दीन ओवैसी की मौजूदगी में एआईएमआईएम की सदस्यता ग्रहण की थी।

मुझे भी पता चला है कि ओवैसी की पार्टी एआईएनआईएम से मुझे शहर पश्चिम से लड़ाया जा रहा है। लेकिन, फैसला पूर्व सांसद अतीक अहमद ही करेंगे। अभी मैं उनसे मिलने के लिए गुजरात नहीं जा सकी हूं। जल्द ही इस पर उनसे वार्ता करूंगी। इसके बाद ही कुछ कह सकती हूं। शाइस्ता परवीन।

संगमनगरी की छह सीटों पर विपक्ष की राह का कांटा बनेगी एआईएमआईएम की चुनावी बिसात

एआईएमआईएम की चुनावी बिसात प्रयागराज की शहर पश्चिम समेत कई सीटों पर विपक्ष के लिए भारी पड़ सकती है। जिले की 12 में से छह सीटों पर पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने शहर दक्षिणी सीट से अपने जिलाध्यक्ष शाह आलम का भी नाम तय कर दिया है। इसके अलावा प्रतापपुर, सोरांव, फाफामऊ और फूलपुर से भी पार्टी प्रत्याशियों का एलान करने जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें