फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : एडेड जूनियर हाईस्कूल भर्ती 2021,  9 मई तक हर हाल में ज्वाइनिंग के निर्देश

Mon, 04 May 2026 04:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में वर्ष 2021 की भर्ती प्रक्रिया को अंतिम रूप देते हुए निदेशक बेसिक शिक्षा ने सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को 9 मई तक चयनित अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
शिक्षक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में वर्ष 2021 की भर्ती प्रक्रिया को अंतिम रूप देते हुए निदेशक बेसिक शिक्षा ने सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को 9 मई तक चयनित अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। कहा गया है कि उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त बेसिक स्कूल अध्यापकों की भर्ती एवं सेवा शर्तें (सातवां संशोधन) नियमावली 2019 के प्रावधानों का पालन करते हुए पूरी प्रक्रिया की विस्तृत सूचना उपलब्ध कराई जाए।

विज्ञापन


वर्ष 2021 में सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में प्रधानाध्यापक के 390 और सहायक अध्यापक के 1507 पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। प्रदेश के 3049 एडेड जूनियर हाईस्कूलों में लंबे समय से शिक्षकों की कमी बनी हुई है, जिससे शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद वर्ष 2025 में 15 नवंबर से 5 दिसंबर तक काउंसलिंग कराई गई।

इसके लिए 6 सितंबर 2022 को घोषित संशोधित परीक्षा परिणाम में सफल अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। हालांकि, विभिन्न कारणों से पदों की संख्या में कमी आई। वर्तमान स्थिति में सहायक अध्यापक के 634 पदों के सापेक्ष 621 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है, जबकि प्रधानाध्यापक के 200 पदों के सापेक्ष 91 अभ्यर्थियों की चयन सूची जारी की गई है।
विज्ञापन


विषयवार चयनित सहायक अध्यापकों की सूची संबंधित जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भेज दी गई है। इसमें हिंदी, गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, संस्कृत और सामाजिक विज्ञान विषयों के अभ्यर्थी शामिल हैं।

निदेशक बेसिक शिक्षा प्रताप सिंह बघेल ने बताया कि वर्ष 2021 की भर्ती परीक्षा के संशोधित परिणाम (6 सितंबर 2022) के आधार पर अंतिम सूची में शामिल अभ्यर्थियों को विद्यालय आवंटन कर 9 मई तक हर हाल में ज्वाइनिंग कराने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें