डफरिन और कॉल्विन में जल्द लगेंगे कैमरे
तेज बहादुर सप्रू अस्पताल के बाद डफरिन और कॉल्विन अस्पताल में कैमरे लगाने की तैयारी है। इन अस्पतालों के सभी विभागों और ओपीडी में कैमरे लगेगें। अधिकारियों ने बताया कि इन कैमरों को चौबीस घंटे चालू रखा जाएगा। अगर कैमरे बंद होते हैं तो उसका कारण बताना पड़ेगा। लखनऊ में बैठे अधिकारी ऑनलाइन इन कैमरों के माध्यम से अस्पताल की हर एक गतिविधि पर नजर रखेंगे।
यहां पर एक सप्ताह पहले ही 16 कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों को सभी विभागों में लगाया गया है। वहीं, डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों को बता दिया गया है कि कुर्सी छोड़ने से पहले कारण बताना होगा। लखनऊ के अधिकारी अस्पताल की प्रत्येक गतिविधि पर निगाह बनाए हुए हैं। - डॉ. एमके अखौरी, अधीक्षक, तेज बहादुर सप्रू अस्पताल (बेली)