महाराष्ट्र सरकार के 100 दिन पूरे होने पर शनिवार को मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे अयोध्या आएंगे। उद्धव ठाकरे लखनऊ से कार से अयोध्या पहुंचेंगे। सीएम के अयोध्या दौरे को लेकर शिवसैनिकों में भी भारी उत्साह है। महाराष्ट्र के अलग-अलग जिलों से शिवसैनिक अयोध्या जा रही स्पेशल ट्रेनों से शहर पहुंच रहे है। जिसके मद्देनजर यूपी प्रशासन ने कमर कस ली है। अयोध्या में सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ा दी गई। यात्रा का प्रमुख केंद्र होने के कारण प्रयागराज जंक्शन पर कई थानों की फोर्स पहुंच चुकी है। आरएएफ के जवान भी तैनात किए गए हैं। यूपी के अलग-अलग क्षेत्रों से भी शिवसेना के कार्यकर्ता अयोध्या पहुंच रहे है। शनिवार को सीएम 2 बजे रामलला के दर्शन करेंगे।